“उत्तर प्रदेश के बागपत से इस वक्त की बड़ी खबर…
मुख्य गन्ना अधिकारी राजपदीप बालियान को एंटी करप्शन टीम ने गिरफ्तार कर लिया है।”
“जानकारी के मुताबिक, मेरठ की एंटी करप्शन टीम ने यह कार्रवाई की है।
आरोप है कि सहकारी चीनी मिल में तैनात सीसीओ राजपदीप बालियान 15 हजार रुपये की रिश्वत ले रहे थे। जैसे ही रिश्वत की रकम हाथ में आई…टीम ने तुरंत उन्हें रंगे हाथों दबोच लिया। बताया जा रहा है कि मिल के एक संविदाकर्मी, तोल बाबू ने शिकायत दर्ज कराई थी जिसके बाद पूरा ट्रैप प्लान किया गया।कार्रवाई के बाद टीम अधिकारी को सीधे हिरासत में लेकर थाने पहुंची और अब उनसे पूछताछ जारी है।इस कार्रवाई के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है और सवाल उठ रहे हैं कि आखिर कब तक ऐसे अधिकारी सिस्टम को बदनाम करते रहेंगे
क्या अब भ्रष्टाचार पर लगेगी लगाम?
या ऐसे मामले यूं ही सामने आते रहेंगे?
आपकी राय क्या है—कमेंट में जरूर बताएं!”













