मौसम स्पोर्ट्स क्राइम शिक्षा राष्ट्रीय बिहार चुनाव बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य न्यूज रील

www ncfbnews com

बंदरों और कुत्तों के हमलों में बच्चों समेत 20 लोग घायल

On: March 30, 2026 6:22 AM
Follow Us:
---ADVERTISEMENT---

बागपत। जिलेभर में बंदरों और कुत्तों के हमले से रविवार को बच्चों सहित 20 लोग घायल हो गए। सभी ने जिला अस्पताल और अन्य केंद्रों पर एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाई। वहीं लोगों ने हमलावर हो रहे बंदरों और कुत्तों को पकड़वाने की मांग की।
पाबला बेगमाबाद निवासी किसान मनोज धामा ने बताया कि पांच वर्षीय बेटे हर्ष को एक कुत्ते ने हाथ में काटकर घायल कर दिया। बेटे को लेकर अस्पताल पहुंचे तो वहां पर डाॅ. विजय प्रकाश ने एंटी रेबीज वैक्सीन लगाई। इसके अलावा खेड़ा हटाना निवासी सोमपाल पर कुत्ते ने हमला कर दिया।

उन्होंने अस्पताल में पहुंचकर वैक्सीन लगवाई। खेकड़ा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को कुत्ते काटने से घायल विनीत व मयंक ने एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाई। वहीं बंदर के काटने से घायल महिला रीना, साक्षी और शुभम को भी वैक्सीन लगाई गई। सीएचसी अधीक्षक डॉ. ताहिर ने बताया कि अस्पताल में बंदर और कुत्तों के काटने से घायलों को एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाई गई है।

Sumit Chaudhary

Sumit Chaudhary एक अनुभवी पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों, खेल और राजनीति पर गहन विश्लेषण करने का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment