चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित राज्य-स्तरीय आमंत्रण ओपन पुरुष कबड्डी टूर्नामेंट के दूसरे दिन आठ लीग मैच खेले गए। राज्य-स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने अपने कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। लीग मैचों में मथुरा ने सुल्तानपुर को 39-31 के स्कोर से हराया। बागपत ने मेरठ को 32-16 से मात दी, जबकि शामली ने बिजनौर को 34-15 और हापुड़ को 32-15 से हराया।
मुजफ्फरनगर: ओपन स्टेट कबड्डी में बागपत ने मेरठ को हराया
On: March 22, 2026 12:32 PM
---ADVERTISEMENT---









