मौसम स्पोर्ट्स क्राइम शिक्षा राष्ट्रीय बिहार चुनाव बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

www ncfbnews com

अभिषेक शर्मा हत्याकांड: बैंक मैनेजर को सीने में गोली मारी गई; रविंद्र घर लौटा और सो गया—पुलिस पहुंची और उसे जगाया।

On: March 17, 2026 12:38 PM
Follow Us:
---Advertisement---

गाजियाबाद जिले के लोनी के बलरामनगर में पंजाब एंड सिंध बैंक शाखा के मैनेजर अभिषेक शर्मा की हत्या करने से पहले पूर्व सैनिक गार्ड रविंद्र हुड्डा निवासी मंसूरपुर अपने घर आकर दोनाली बंदूक ले गया। इसके बाद घर आकर सो गया। इतना ही नहीं गिरफ्तार करने आए पुलिसकर्मी से वह भिड़ गया। हंगामा होने के बाद खूबसूरती हत्यारोपी रविंद्र हुड्डा को गिरफ्तार कर ले गए। बागपत के मंसूरपुर गांव निवासी हत्यारोपी पूर्व सैनिक रविंद्र हुड्डा अपने परिवार के साथ लहचौड़ा मार्ग पर जंगल में मकान बनाकर रहता है और कई साल से पंजाब एंड सिंध बैंक में गार्ड के पद पर तैनात था। सोमवार दोपहर करीब एक बजे रविंद्र अपनी बुलेट बाइक से घर आया और अपनी दोनाली बंदूक लेकर चला गया। करीब डेढ़ घंटे बाद यानी दो बजे रविंद्र बुलेट बाइक से वापस घर आया और परिवार वालों को कुछ बताए बिना ही सो गया। इसके बाद गाजियाबाद पुलिस की चार टीमें उसे तलाशती हुई घर पहुंच गई। पुलिसकर्मी के बताने पर उसकी पत्नी को बैंक मैनेजर की हत्या के बारे में पता चला। पुलिस ने घर में सो रहे रविंद्र हुड्डा को गिरफ्तार किया तो उसने हंगामा कर दिया। पुलिसकर्मियों के साथ भी हाथापाई की। रविंद्र की गिरफ्तारी के बाद उसकी पत्नी और बच्चे भी ताला लगाकर कहीं चले गए। रविंद्र के परिवार में पत्नी, दो बेटी और एक बेटा है।

गाजियाबाद जिले के लोनी में बलरामनगर कॉलोनी स्थित पंजाब एंड सिंध बैंक में मैनेजर अभिषेक शर्मा की बैंक में ही हत्या कर दी गई। बैंक का गार्ड बागपत निवासी रविंद्र छुट्टी न मिलने से नाराज था। सोमवार को रविंद्र की मैनेजर अभिषेक से कहासुनी हो गई। रविंद्र स्टोर रूप में पहुंचाया और वहां से दोनाली बंदूक बढ़ाकर अभिषेक के सीने में गोली मार दी। पुलिस ने आरोपी रविंद्र हुड्डा और उसके नौकर शीशपाल को गिरफ्तार कर लिया है।

Sumit Chaudhary

Sumit Chaudhary एक अनुभवी पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों, खेल और राजनीति पर गहन विश्लेषण करने का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment