मौसम स्पोर्ट्स क्राइम शिक्षा राष्ट्रीय बिहार चुनाव बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

www ncfbnews com

UPSC ने CMS परीक्षा के लिए अधिसूचना जारी कर दी है, जानिए कब तक आवेदन कर सकते हैं?

On: March 15, 2026 2:32 PM
Follow Us:
---Advertisement---
यह परीक्षा उन युवाओं के लिए एक बड़ा अवसर है जिन्होंने मेडिकल की पढ़ाई पूरी कर ली है और सरकारी सेवा में डॉक्टर बनने का सपना देखते हैं।
देश में सरकारी डॉक्टर बनने का सपना देखने वाले मेडिकल स्नातकों के लिए संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने संयुक्त चिकित्सा सेवा (सीएमएस) परीक्षा 2026 की आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस अधिसूचना के साथ ही परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। इस परीक्षा में बैठने के इच्छुक उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अभी आवेदन कर सकते हैं।
उम्मीदवारों के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 31 मार्च 2026 रखी गई है. यह परीक्षा उन युवाओं के लिए एक बड़ा अवसर है, जिन्होंने मेडिकल की पढ़ाई पूरी कर ली है और सरकारी सेवाओं में डॉक्टर बनने का सपना देखा है. CMS परीक्षा के जरिए देश के विभिन्न केंद्रीय विभागों और सेवाओं में डॉक्टरों की नियुक्ति की जाती है. हर साल हजारों मेडिकल ग्रेजुएट इस परीक्षा में हिस्सा लेते हैं और इस बार भी उम्मीद जताई जा रही है कि बड़ी संख्या में उम्मीदवार आवेदन करेंगे.

कौन कर सकता है आवेदन?

इस परीक्षा में आवेदन करने के लिए कुछ मुख्य योग्यताएं हैं. जिसमें उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से MBBS की डिग्री होनी चाहिए. MBBS के अंतिम वर्ष के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं. उम्मीदवार की अधिकतम आयु 32 वर्ष होनी चाहिए, हालांकि, आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC) के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी. इस परीक्षा में शामिल होने के लिए ये जरूरी शर्तें हैं, इसलिए उम्मीदवारों को पहले अपनी योग्यता और आयु सुनिश्चित कर लेनी चाहिए.

कब तक आवेदन किया जा सकता है?
UPSC CMS 2026 परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की लास्ट डेट 31 मार्च 2026 है. इसका मतलब है कि उम्मीदवार इस तारीख तक ही UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन जमा कर सकते हैं.

आवेदन फीस

CMS परीक्षा के लिए आवेदन करते समय उम्मीदवारों को फीस जमा करना होगा. सामान्य और अनारक्षित वर्ग 200 रुपये, महिला उम्मीदवार, SC/ST और दिव्यांग उम्मीदवार फीस से पूरी तरह छूट है. ऐसे में कई उम्मीदवारों को फीस का बोझ नहीं उठाना पड़ेगा.

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

1. UPSC CMS परीक्षा के लिए आवेदन ऑनलाइन किया जा सकता है. इसके लिए सबसे पहले UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं.

2. होमपेज पर CMS परीक्षा से जुड़ा रजिस्ट्रेशन लिंक दिखाई देगा.

3. उस लिंक पर क्लिक करके सभी मांगी गई जानकारी सावधानी से भरें.

4. जरूरी डॉक्यूमेंट्स की स्कैन कॉपी अपलोड करें.

5. अगर फीस लागू हो तो उसका भुगतान करें. लास्ट में आवेदन फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें.

Sumit Chaudhary

Sumit Chaudhary एक अनुभवी पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों, खेल और राजनीति पर गहन विश्लेषण करने का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

रेलवे में 10वीं और आईटीआई पास युवाओं के लिए नौकरी का अवसर, 192 पदों पर भर्ती, आवेदन की जानकारी जानें

NEET MDS 2026 के लिए आवेदन शुरू, डेंटल पीजी के लिए आवेदन करने का अवसर; 30 मार्च तक नामांकन करें

उत्तर प्रदेश: एसआई भर्ती परीक्षा कल से शुरू हो रही है, यह राज्य भर में 1090 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी; इसमें पांच मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।

अमरोहा: मटर प्लांट में अमोनिया गैस लीक; छह महिला मज़दूर बीमार, बाकी घबराए

UP News: बरेली में अग्निवीर भर्ती रैली 11 मार्च से, इन जिलों के अभ्यर्थी होंगे शामिल; जानें जरूरी बातें

UPSC Topper List 2025:अनुज अग्निहोत्री बने ऑल इंडिया टॉपर, दूसरे नंबर पर राजेश्वरी का कब्जा, देखें टॉपर लिस्ट

Leave a Comment