दोघट कस्बे में स्थित चौधरी धूम सिंह फार्म हाउस की पार्किंग में मंगलवार देर रात करीब एक बजे शामली के बहावड़ी गांव निवासी पूर्व ग्राम प्रधान के पति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। भीड़ ने भाग रहे एक युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए बागपत भेज दिया। जानकारी के अनुसार दोघट निवासी सतेन्द्र पंवार की बेटी नेहा की शादी में शामली के बहावड़ी गांव निवासी देवेंद्र मलिक के बेटे जयदेव की बारात आई थी। बारात में शामिल होकर आए बहावड़ी की पूर्व प्रधान बबली के पति पर दो युवकों ने फार्म हाउस की पार्किंग में ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। फार्म हाउस के मालिक सुनील पंवार ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। घटना के बाद भाग रहे एक आरोपी को भीड़ ने पकड़कर उसकी पिटाई कर दी और पुलिस को सौंप दिया। सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक बागपत प्रवीण कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी केवल सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी बबली ने चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीमें गठित कर दी गई हैं और जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
बहावड़ी के पूर्व प्रधान की गोली मारकर हत्या; घटना बागपत में हुई;
On: March 11, 2026 10:33 AM
---Advertisement---












