मौसम स्पोर्ट्स क्राइम शिक्षा राष्ट्रीय बिहार चुनाव बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

--Advertisement---

चोरों ने पंचायत सचिव के घर से 15 लाख रुपये की संपत्ति चुरा ली, सभी को कमरे में बंद ; दिया वारदात को अंजाम दिया।

On: March 11, 2026 9:37 AM
Follow Us:
---Advertisement---

मुजफ्फरपुर जिले के बरुराज थाना क्षेत्र के नुनियाडीह गांव में चोरों ने एक पंचायत सचिव के घर बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर घर की खिड़की तोड़कर अंदर घुसे और परिवार के सदस्यों को बाहर से बंद कर करीब 12 से 15 लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर फरार हो गए। घटना के बाद पूरे परिवार में दहशत का माहौल है।

चोरी की नहीं लगी किसी को भनक
पीड़ित पंचायत सचिव सुमित कुमार (पिता–विनोद कुमार सिंह) ने बताया कि चोरों ने घर के चार कमरों को निशाना बनाया। उनके भाई और पिता के कमरे की अलमारी समेत कई सामान को खंगालकर नकदी और जेवरात सहित करीब 12 से 15 लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर ली। उन्होंने बताया कि चोरों ने इतनी शातिराना तरीके से वारदात को अंजाम दिया कि रात में किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी।

बाहर से रिश्तेदारों ने खोला दरवाजा
उन्होंने बताया कि सुबह जब दरवाजा बाहर से बंद मिला तो परिवार के सदस्यों ने दूसरे रिश्तेदार को फोन कर बुलाया, जिसके बाद दरवाजा खोला गया। तब घर में चोरी की जानकारी हुई। इसके बाद मामले की सूचना बरुराज थाना पुलिस को दी गई।

जांच में जुटी पुलिस
वहीं, मामले में डायल 112 के एएसआई रमेश कुमार ने बताया कि पंचायत सचिव के घर चोरी की सूचना मिली है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि वरीय अधिकारियों को भी घटना की जानकारी दे दी गई है और फरार चोरों की तलाश की जा रही है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले की जांच के लिए डॉग स्क्वॉड टीम को भी बुलाया जा रहा है।

Sumit Chaudhary

Sumit Chaudhary एक अनुभवी पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों, खेल और राजनीति पर गहन विश्लेषण करने का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment