मौसम स्पोर्ट्स क्राइम शिक्षा राष्ट्रीय बिहार चुनाव बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

--Advertisement---

निष्ठा ट्रेडर्स के गोदाम में लगी भीषण आग, दमकलकर्मियों ने तीन घंटे बाद पाया काबू

On: March 11, 2026 5:06 AM
Follow Us:
---Advertisement---

गोरखपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र के रायगंज में मंगलवार की शाम निष्ठा ट्रेडर्स नामक कपड़े की दुकान में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि पीछे गोदाम तक पहुंच गई। इसकी वजह से गलियारे में खड़ी दो बाइक और एक कार भी जलकर खाक हो गई। 

करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। प्राथमिक जांच में आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई, वहीं इससे लगभग सारा सामान जल गया। मौके पर देर रात तक अफरा-तफरी मची रही।
रायगंज में अमित गुप्ता की निष्ठा ट्रेडर्स की दुकान है। वह कपड़ा, चुंदरी, चादर आदि का थोक में व्यापार करते हैं। नीचे गोदाम और ऊपर परिवार रहता था। शाम सात बजे अचानक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग तेजी से दूसरे कमरे में भी फैलने लगी। इससे गलियारे में खड़ी कार और दो बाइक भी जलने लगी। 

फायर ब्रिगेड की गाड़ियां जबतक पहुंचती तब तक आग तेजी से ऊपर तक फैल गई। आनन-फानन में परिवार के लोगों को बाहर सुरक्षित निकाला गया। आसपास लोगों की भीड़ जुट गई। इसके बाद  एक-एक कर करीब 10 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने की कोशिश जारी रही।

मकान में सीढ़ी और छत पर भी कपड़ा रखने की वजह से आग तेजी से फैली। थोड़ी देर बाद डीएम दीपक मीणा और एसएसपी डॉ. कौस्तुभ भी मौके पर पहुंचे। करीब 10 बजे आग पर काबू पा लिया गया। सीएफओ संतोष राय ने बताया कि सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी गई। आग अंदर तक फैल गई थी। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।



Sumit Chaudhary

Sumit Chaudhary एक अनुभवी पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों, खेल और राजनीति पर गहन विश्लेषण करने का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

वाराणसी में हादसा… कार की टक्कर से एक टीचर और एक बढ़ई समेत तीन लोगों की मौत, तीन लोग घायल।

झांसी में रहने वाले लोगों को रसोई का संकट झेलना पड़ रहा है क्योंकि गैस सिलेंडर नहीं मिल रहे हैं और ऑनलाइन बुकिंग भी बंद कर दी गई है।

RSS-BJP का नया फार्मूला ; यूजीसी, सवर्णों और कार्यकर्ताओं की नाराजगी, यूपी में फिर फतह हासिल करना

यूपी बार काउंसिल चुनाव: लखनऊ में तैयारियां पूरी, 20 बूथों पर वोटिंग होगी; 100 मीटर के दायरे में प्रचार पर रोक

मार्च में पहली बार दिसंबर-जनवरी जैसी धुंध, तेजी से बढ़ते तापमान के बीच बदलाव; पर्यावरण विशेषज्ञ भी हैरान

मौसम का बदलता मिजाज, दिन में गर्मी, सुबह कोहरा – आसमान में बादल , हवा की सेहत खराब

Leave a Comment