मौसम स्पोर्ट्स क्राइम शिक्षा राष्ट्रीय बिहार चुनाव बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य न्यूज रील

www ncfbnews com

मधुमक्खियों के हमले में श्रद्धालु की मौत, कई लोग घायल; औघड़ बाबा में मेला देखने आए थे

On: March 10, 2026 9:38 AM
Follow Us:
---ADVERTISEMENT---

यूपी के अंबेडकरनगर में मंगलवार को मधुमक्खियों के हमले में एक श्रद्धालु की मौत हो गई। जबकि, कई लोग घायल हो गए। उन्हें आनन फानन सीएचसी पहुंचाया गया। ये सब लोग औघड़ बाबा में मेला देखने आए थे।

घटना जलालपुर थाना क्षेत्र के नर्सरी बाजार स्थित औघड़ बाबा स्थान की है। यहां मंगलवार को मेला लगता है। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन को पहुंचते हैं। मंदिर परिसर स्थित एक पेड़ पर मधुमक्खियों का छत्ता था। अचानक छत्ते से मधुमक्खियों का झुंड निकला और वहां मौजूद लोगों पर हमला कर दिया। इससे अफरा-तफरी मच गई। 

इस दौरान जैतपुर के राजापुर कुठमा निवासी संतराम (55) समेत कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बसखारी ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने संतराम को मृत घोषित कर दिया। 

मृतक की पत्नी यशोदा देवी ने बताया कि बाबा के दर्शन के दौरान मधुमक्खियों ने काट लिया था। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। एसओ सुनील पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अन्य का इलाज कराया जा रहा है।

Sumit Chaudhary

Sumit Chaudhary एक अनुभवी पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों, खेल और राजनीति पर गहन विश्लेषण करने का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

गैस की किल्लत के बीच एक नया अपडेट सामने आया है: अब सिलेंडर एक नई व्यवस्था के तहत उपलब्ध होंगे। यहाँ इसकी पूरी जानकारी दी गई है।

PNB कैशियर के खिलाफ FIR दर्ज; नकद जमा में अनियमितताओं के आरोप

आगरा में भीषण हादसा: ट्रकों की ज़बरदस्त टक्कर; स्टील की रॉड केबिन में घुसीं-दो की मौत

अखिलेश का कहना है: चुनाव आयोग BJP के साथ मिलीभगत करके काम कर रहा है; UP में अनियमितताओं में शामिल लोगों के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

BHU छात्र से जाति पूछकर की गई पिटाई; SP छात्र विंग यूनिट अध्यक्ष के खिलाफ FIR दर्ज-गिरफ्तार

किडनी रैकेट में नया खुलासा: UP में जांच, दिल्ली में ट्रांसप्लांट-किडनी बदलने के तुरंत बाद यह हुआ

Leave a Comment