संग्रामपुर। महाराष्ट्र के वापी में ठेंगहा के विनोद सोनी के बेटे अतुल सोनी (19) की होली के दिन तालाब में नहाते समय महिंद्रा की चपेट में आने से मौत हो गई। इस घटना की खबर से ग्रामीणों में कोहराम मच गया।
मनोज सोनी ने बताया कि उनके भाई विनोद और भाभी धर्मा देवी बेटे अतुल के साथ महाराष्ट्र के वापी में रहते थे। मां की फरीदाबाद में मौत होने पर बुधवार को भाई और भाभी फरीदाबाद में अंतिम संस्कार में शामिल होने चले गए थे। वापी में उनका भतीजा घर पर अकेला था। बुधवार को होली खेलने के बाद भतीजा दोस्तों के साथ पास के तालाब में नहाने चला गया।
नहाते समय गहरे पानी में भतीजा डूब गया। गोताखोरों की मदद से जब तक भतीजे को तालाब से बाहर निकाला गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। भतीजे की मौत की सूचना ठेंगहा गांव पहुंचते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। अतुल की मौत के बाद पिता विनोद और मां धर्मा देवी का भी हाल बेहाल है। भाई राहुल और विकास भी गमगीन हैं। बताया कि राहुल की शादी में नवंबर में परिवार के साथ अतुल घर आया था।









