मौसम स्पोर्ट्स क्राइम शिक्षा राष्ट्रीय बिहार चुनाव बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य न्यूज रील

www ncfbnews com

यूपी: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक युवक की मौत, दो अन्य घायल

On: March 7, 2026 5:10 AM
Follow Us:
---ADVERTISEMENT---

यूपी के गोरखपुर स्थित झंगहा थाना क्षेत्र के बोहाबार चौराहे के पास गुरुवार रात दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए एम्स भेजा गया था, जहां उपचार के दौरान एक युवक ने दम तोड़ दिया।

खबरों के मुताबिक, देवरिया जिले के रुद्रपुर थाना क्षेत्र के कन्हौली पोस्ट के खोरमा खास गांव के रहने वाले अविनाश विश्वकर्मा उर्फ ​​आकाश (26) अपने दोस्त सनी त्रिपाठी उर्फ ​​जतिन (20) बेटे मुन्ना त्रिपाठी के साथ सुपर स्प्लेंडर बाइक से जा रहे थे। बोहाबार चौराहे के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी आमने-सामने टक्कर हो गई।

हादसे में अविनाश विश्वकर्मा और सन्नी त्रिपाठी गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं दूसरी बाइक पर सवार झंगहा थाना क्षेत्र के ग्राम खुरुहुरी बोहाबार निवासी शेरू (19) पुत्र एकलाक भी घायल हो गया। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल इलाज के लिए एम्स भेजवाया।

एम्स में इलाज के दौरान अविनाश विश्वकर्मा उर्फ आकाश की मौत हो गई, जबकि अन्य घायलों का उपचार चल रहा है। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Sumit Chaudhary

Sumit Chaudhary एक अनुभवी पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों, खेल और राजनीति पर गहन विश्लेषण करने का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

गैस की किल्लत के बीच एक नया अपडेट सामने आया है: अब सिलेंडर एक नई व्यवस्था के तहत उपलब्ध होंगे। यहाँ इसकी पूरी जानकारी दी गई है।

PNB कैशियर के खिलाफ FIR दर्ज; नकद जमा में अनियमितताओं के आरोप

आगरा में भीषण हादसा: ट्रकों की ज़बरदस्त टक्कर; स्टील की रॉड केबिन में घुसीं-दो की मौत

अखिलेश का कहना है: चुनाव आयोग BJP के साथ मिलीभगत करके काम कर रहा है; UP में अनियमितताओं में शामिल लोगों के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

BHU छात्र से जाति पूछकर की गई पिटाई; SP छात्र विंग यूनिट अध्यक्ष के खिलाफ FIR दर्ज-गिरफ्तार

किडनी रैकेट में नया खुलासा: UP में जांच, दिल्ली में ट्रांसप्लांट-किडनी बदलने के तुरंत बाद यह हुआ

Leave a Comment