सिकरारा थाना क्षेत्र के फदयालपुर गांव के पास शारदा सहायक नहर में बुधवार को नहाते समय एक युवक डूब गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू की। गुरुवार को घटनास्थल से 20 मीटर दूर शव बरामद हुआ। बोधापुर निवासी राजेश यादव का बेटा अरुण यादव उर्फ अजय (20) दोस्तों के साथ होली मनाने के लिए बाइक से फदयालपुर गांव के पास शारदा सहायक नहर पर गया था। उसने नहर की पटरी पर बाइक खड़ी की और कपड़े उतारकर नहाने के लिए नहर में कूद गया। लेकिन, जब कुछ देर तक वह दिखाई नहीं दिया तो उसके दोस्त उसके डूबने की आशंका जताते हुए भाग गए। किसी ने फोन कर परिजनों और पुलिस को सूचना दी। रोते-बिलखते परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। अगले दिन युवक का शव घटनास्थल से 20 मीटर दूर बरामद हुआ। शव मिलने की खबर से एक बार फिर परिजनों में कोहराम मच गया। उसकी मां गेना देवी रो-रोकर बेहाल हैं और बार-बार बेहोश हो जा रही हैं। अरुण दो भाइयों में बड़ा था। उसने इसी सेमेस्टर में 12वीं की यूपी बोर्ड की परीक्षा दी थी। पिता राजेश यादव मुंबई में ऑटो चलाते हैं, जो घटना की खबर मिलते ही घर के लिए निकल पड़े। परिवार को इस बात का अफसोस है कि पुलिस और प्रशासन ने तुरंत गंभीरता नहीं दिखाई। आरोप है कि उन्होंने अपने खर्चे पर गोताखोरों को बुलाया। साथ ही चौबेपुर गेट से नहर में पानी की सप्लाई बंद कर दी। थाना प्रभारी यूपी सिंह ने बताया कि खबर मिलते ही वह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य शुरू किया, लेकिन गहरे पानी का बहाव तेज होने के कारण शव ढूंढने में देरी हुई। शव बीस मीटर आगे दोपहर करीब 12 बजे मिला।
जौनपुर में नहर में नहाते समय एक युवक डूबा गया; अगले दिन मिला शव –
On: March 6, 2026 11:25 AM
---Advertisement---







