मौसम स्पोर्ट्स क्राइम शिक्षा राष्ट्रीय बिहार चुनाव बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य न्यूज रील

www ncfbnews com

मुजफ्फरनगर सड़क हादसा: ट्रक से टकराई कार, 6 की मौत, 1 घायल

On: October 1, 2025 9:18 AM
Follow Us:
---ADVERTISEMENT---

मुजफ्फरनगर में ट्रक से टकराई कार, 6 लोगों की मौत और 1 घायल। परिवार हरिद्वार अस्थि विसर्जन के लिए जा रहा था। हादसे का कारण झपकी बताया गया।

मुजफ्फरनगर में भीषण सड़क हादसा: अस्थि विसर्जन के लिए जा रहे परिवार के 6 लोगों की मौत

मुजफ्फरनगर के तितावी थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। पानीपत-खटीमा हाईवे पर त्रिदेव होटल के सामने खड़े ट्रक से कार जा टकराई। इस भीषण टक्कर में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

मृतकों की पहचान पानीपत के फरीदपुर निवासियों के रूप में हुई है। वे अपने पिता की अस्थियां विसर्जित करने हरिद्वार जा रहे थे। मृतकों में तीन पुरुष और तीन महिलाएं शामिल हैं। हादसे में घायल युवक को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

हादसे का कारण

पुलिस के अनुसार, हादसे की वजह कार चालक को नींद आना बताया जा रहा है। सुबह करीब 6:30 बजे कार अनियंत्रित होकर ट्रक में जा घुसी।

मृतकों की सूची

  • पियूष पुत्र मोहिंदर
  • हार्दिक (गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल रेफर)
  • माता मोहिनी
  • फूफा राजेंद्र पुत्र जगन्नाथ
  • बुआ मिमी पत्नी राजेंद्र
  • अंजू पत्नी सुनील
  • कार चालक शिवा पुत्र विनोद

हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Sumit Chaudhary

Sumit Chaudhary एक अनुभवी पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों, खेल और राजनीति पर गहन विश्लेषण करने का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

परिवहन निगम में 2,584 महिला कंडक्टरों की भर्ती होगी; चयन ‘जॉब फेयर’ के माध्यम से किया जाएगा—जानें तारीखें और आवेदन करने का तरीका।

HPCL ने 700 से ज़्यादा पदों के लिए भर्ती की घोषणा की: इन ज़्यादा वेतन वाली नौकरियों के लिए ऐसे करें आवेदन

UPSC ने CMS परीक्षा के लिए अधिसूचना जारी कर दी है, जानिए कब तक आवेदन कर सकते हैं?

रेलवे में 10वीं और आईटीआई पास युवाओं के लिए नौकरी का अवसर, 192 पदों पर भर्ती, आवेदन की जानकारी जानें

उत्तर प्रदेश: एसआई भर्ती परीक्षा कल से शुरू हो रही है, यह राज्य भर में 1090 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी; इसमें पांच मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।

अमरोहा: मटर प्लांट में अमोनिया गैस लीक; छह महिला मज़दूर बीमार, बाकी घबराए

Leave a Comment