मौसम स्पोर्ट्स क्राइम शिक्षा राष्ट्रीय बिहार चुनाव बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य न्यूज रील

www ncfbnews com

प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच का जगह-जगह भव्य स्वागत, समाज उत्थान पर दिया जोर

On: September 30, 2025 3:51 PM
Follow Us:
---ADVERTISEMENT---

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच का जैतारण कार्यक्रम के दौरान अलग-अलग गांवों में जोरदार स्वागत हुआ। उन्होंने कहा कि विप्र समाज संगठित रहकर शिक्षा और व्यवसाय में आगे बढ़े। समाज की समस्याएं सुनकर समाधान का आश्वासन दिया।

प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच का जगह-जगह स्वागत, समाज के उत्थान पर हुआ मंथन

जैतारण / राधेश्याम दाधीच
राजस्थान भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच का मंगलवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जैतारण आगमन कार्यक्रम के दौरान अलग-अलग गांवों में भव्य स्वागत किया गया। जयपुर से सड़क मार्ग द्वारा जैतारण आते समय ब्यावर, बर, निमाज, जैतारण, बोरुंदा और फालका सहित कई स्थानों पर स्थानीय कार्यकर्ताओं और समाजजनों ने माल्यार्पण, पगड़ी पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

🔹 जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत

ब्राह्मण समाजसेवी रामनारायण शर्मा फालका, जैतारण विप्र सेनाध्यक्ष राधेश्याम दाधीच, राजस्थान ब्राह्मण महासभा जोधपुर देहात जिलाध्यक्ष महावीर शर्मा बोरुंदा, मेड़ता के भाजपा कार्यकर्ता एडवोकेट रामविलास शर्मा और रिया बड़ी के रामकिशोर तिवारी सहित कई गणमान्य लोगों ने मुकेश दाधीच का जोरदार स्वागत किया।
इस दौरान भक्तमति मीरा बाई की तस्वीर भेंट कर उन्हें सम्मानित भी किया गया।

🔹 युवा कार्यकर्ताओं का उत्साह

कार्यक्रम में अंकित दाधीच, पंकज शर्मा (फालका), वायुसेना के जांबाज सिपाही गौरव दाधीच समेत कई युवा कार्यकर्ताओं ने भी प्रदेश उपाध्यक्ष का स्वागत किया और भाजपा संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

🔹 समाज उत्थान पर जोर

अपने संबोधन में मुकेश दाधीच ने कहा कि विप्र समाज को संगठित होकर शिक्षा और व्यवसाय के क्षेत्र में मेहनत करनी चाहिए, ताकि समाज की आर्थिक स्थिति मजबूत हो सके। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन समाज की समस्याओं को समझते हुए निरंतर समाधान की दिशा में कार्य कर रहा है।

🔹 समस्याओं से हुए रूबरू

जैतारण के राम चौक पहुंचकर मुकेश दाधीच ने दाधीच ब्राह्मण समाज के लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने आश्वासन दिया कि समाज और क्षेत्र के उत्थान के लिए पार्टी और संगठन हर संभव प्रयास करेगा।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

परिवहन निगम में 2,584 महिला कंडक्टरों की भर्ती होगी; चयन ‘जॉब फेयर’ के माध्यम से किया जाएगा—जानें तारीखें और आवेदन करने का तरीका।

HPCL ने 700 से ज़्यादा पदों के लिए भर्ती की घोषणा की: इन ज़्यादा वेतन वाली नौकरियों के लिए ऐसे करें आवेदन

UPSC ने CMS परीक्षा के लिए अधिसूचना जारी कर दी है, जानिए कब तक आवेदन कर सकते हैं?

रेलवे में 10वीं और आईटीआई पास युवाओं के लिए नौकरी का अवसर, 192 पदों पर भर्ती, आवेदन की जानकारी जानें

उत्तर प्रदेश: एसआई भर्ती परीक्षा कल से शुरू हो रही है, यह राज्य भर में 1090 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी; इसमें पांच मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।

अमरोहा: मटर प्लांट में अमोनिया गैस लीक; छह महिला मज़दूर बीमार, बाकी घबराए

Leave a Comment