टीवी एक्ट्रेस अविका गौर और सोशल वर्कर मिलिंद चंदवानी जल्द शादी करने जा रहे हैं। हल्दी के बाद अब उनकी मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। जानें पूरी डिटेल।
शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं ‘बालिका वधू’ फेम अविका गौर, मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें वायरल
मुंबई: टीवी की मशहूर अदाकारा अविका गौर, जिन्हें छोटे पर्दे पर ‘बालिका वधू’ सीरियल से खास पहचान मिली थी, अब रियल लाइफ में भी दुल्हन बनने जा रही हैं। अविका ने अपने मंगेतर और सोशल वर्कर मिलिंद चंदवानी से शादी करने का फैसला किया है। दोनों की शादी उनकी वेब सीरीज ‘पति, पत्नी और पंगा’ के सेट पर ही होगी।

मेहंदी सेरेमनी की झलक
हल्दी की रस्म पूरी होने के बाद अब अविका गौर की मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस मौके पर दोनों बेहद खुश और उत्साहित नजर आए। अविका के हाथों पर पिया का नाम लिखी मेहंदी की झलक देखकर फैन्स ने उन्हें ढेरों शुभकामनाएं दीं।
वीना नागदा ने रचाई मेहंदी
अविका और मिलिंद की मेहंदी किसी आम आर्टिस्ट ने नहीं बल्कि बॉलीवुड की मशहूर मेहंदी आर्टिस्ट वीना नागदा ने लगाई। कपल के वीडियोज और फोटोज इंटरनेट पर तेजी से शेयर हो रहे हैं, जिनमें दोनों अपनी मेहंदी फ्लॉन्ट करते दिख रहे हैं।

जून 2025 में हुई थी सगाई
अविका और मिलिंद ने जून 2025 में सगाई की थी। उस दौरान अविका ने सोशल मीडिया पर अपनी एंगेजमेंट की तस्वीरें शेयर कर फैन्स को खुशखबरी दी थी।
शो के सेट पर करेंगे शादी
फिलहाल अविका और मिलिंद ‘पति, पत्नी और पंगा’ शो में साथ नजर आ रहे हैं। इस शो के प्रीमियर के दौरान ही अविका ने ऐलान किया था कि वह मिलिंद से इसी सेट पर शादी करेंगी। अब हल्दी और मेहंदी की रस्में पूरी हो चुकी हैं और कपल जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाला है।





