मौसम स्पोर्ट्स क्राइम शिक्षा राष्ट्रीय बिहार चुनाव बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य न्यूज रील

www ncfbnews com

Baghpat News: सीआरपीएफ एसआई रमेश कुमार का गोली लगा शव मिला, पिता बोले- हत्या हुई

On: September 30, 2025 10:29 AM
Follow Us:
---ADVERTISEMENT---

बागपत निवासी सीआरपीएफ एसआई रमेश कुमार का शव रांची ट्रेनिंग सेंटर के बाथरूम में गोली लगने से मिला। अधिकारियों ने आत्महत्या बताया, लेकिन पिता ने हत्या की आशंका जताई। परिवार ने जांच की मांग की।

Baghpat: सीआरपीएफ एसआई का गोली लगा शव बाथरूम में मिला, आत्महत्या की खबर; पिता बोले- हत्या हुई

बागपत/रांची: झारखंड के रांची के धुरवी स्थित ट्रेनिंग सेंटर में सीआरपीएफ के सब-इंस्पेक्टर रमेश कुमार (26) का गोली लगा शव बैरक के बाथरूम में मिला। घटना के बाद परिवार ने हत्या की आशंका जताते हुए गंभीर जांच की मांग की है। सोमवार को उनका पार्थिव शरीर बागपत लाया गया और सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

रमेश कुमार, मूल रूप से गौरीपुर जवाहरनगर (इंद्रा कॉलोनी), बागपत के रहने वाले थे। उनके पिता ब्रह्मपाल सीआरपीएफ में हवलदार के पद पर गुवाहाटी में तैनात हैं। रमेश ने 2021 में बीएसएफ में भर्ती होकर करियर की शुरुआत की थी, लेकिन बाद में इस्तीफा देकर 2024 में सीआरपीएफ में सब-इंस्पेक्टर के रूप में शामिल हुए।

हाल ही में 25 सितंबर को उनकी पासिंग आउट परेड हुई थी, जिसमें उन्हें कंधों पर स्टार लगाए गए। परिजनों का कहना है कि रमेश बेहद खुश थे और उन्होंने परिवार से वीडियो कॉल पर बात भी की थी। लेकिन 26 सितंबर की रात, ड्यूटी से लौटने के कुछ घंटे बाद ही बैरक के बाथरूम में उनका शव पाया गया।

सीआरपीएफ अधिकारियों ने परिवार को जानकारी दी कि रमेश ने अपनी ही राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। हालांकि पिता ब्रह्मपाल का कहना है कि उनके बेटे ने आत्महत्या नहीं की, बल्कि उनकी हत्या की गई है। उन्होंने इस घटना की निष्पक्ष जांच कराकर सच्चाई सामने लाने की मांग उठाई।

परिवार और ग्रामीणों का कहना है कि रमेश अविवाहित थे और खुशमिजाज स्वभाव के थे। उनके जीवन में किसी तरह की निजी परेशानी नहीं थी। ऐसे में उनका आत्महत्या करना संदिग्ध माना जा रहा है।

Sumit Chaudhary

Sumit Chaudhary एक अनुभवी पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों, खेल और राजनीति पर गहन विश्लेषण करने का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

परिवहन निगम में 2,584 महिला कंडक्टरों की भर्ती होगी; चयन ‘जॉब फेयर’ के माध्यम से किया जाएगा—जानें तारीखें और आवेदन करने का तरीका।

HPCL ने 700 से ज़्यादा पदों के लिए भर्ती की घोषणा की: इन ज़्यादा वेतन वाली नौकरियों के लिए ऐसे करें आवेदन

UPSC ने CMS परीक्षा के लिए अधिसूचना जारी कर दी है, जानिए कब तक आवेदन कर सकते हैं?

रेलवे में 10वीं और आईटीआई पास युवाओं के लिए नौकरी का अवसर, 192 पदों पर भर्ती, आवेदन की जानकारी जानें

उत्तर प्रदेश: एसआई भर्ती परीक्षा कल से शुरू हो रही है, यह राज्य भर में 1090 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी; इसमें पांच मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।

अमरोहा: मटर प्लांट में अमोनिया गैस लीक; छह महिला मज़दूर बीमार, बाकी घबराए

Leave a Comment