मौसम स्पोर्ट्स क्राइम शिक्षा राष्ट्रीय बिहार चुनाव बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य न्यूज रील

www ncfbnews com

गाजियाबाद पुलिस एनकाउंटर: एनसीआर का शातिर लुटेरा यामीन गिरफ्तार

On: September 29, 2025 12:16 PM
Follow Us:
---ADVERTISEMENT---

इंदिरापुरम पुलिस ने 29 वर्षीय यामीन को पैर में गोली मारकर गिरफ्तार किया। आरोपी ने स्वीकार किया कि वह पिछले एक साल में दिल्ली-एनसीआर में करीब 100 लूट-डकैतियों में शामिल रहा।

एनसीआर का शातिर लुटेरा यामीन पुलिस एनकाउंटर में गिरफ्तार, 100 से ज्यादा वारदातों में शामिल

गाजियाबाद: इंदिरापुरम पुलिस ने देर रात शातिर लुटेरे यामीन को पैर में गोली मारकर गिरफ्तार किया। 29 वर्षीय यामीन ने पूछताछ में कबूल किया कि वह पिछले एक साल में दिल्ली-एनसीआर में करीब 100 लूट-डकैतियों में शामिल रहा है।

मुठभेड़ की कहानी

एसीपी (इंदिरापुरम) अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि शनिवार रात वसुंधरा सेक्टर-2 के तिराहे पर पुलिस टीम संदिग्ध बाइक सवार की चेकिंग कर रही थी। जब पुलिस ने रुकने का इशारा किया, तो आरोपी भागने लगा। पीछा करते हुए यामीन ने पुलिस पर फायरिंग की। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में दो राउंड फायरिंग की, जिसमें से एक गोली आरोपी के पैर में लगी और उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। मौके से चेन, चोरी की बाइक और तमंचा बरामद हुआ।

शातिर वारदातों का खुलासा

गिरफ्तार आरोपी यामीन पुत्र मोबीन (उर्फ मोमीन), दिल्ली निवासी, ने बताया कि उसके दो से तीन साथियों का गैंग सक्रिय है। यामीन अक्सर बाइक चलाते हुए एक हाथ से महिलाओं की चेन और कान के कुंडल झपटता था। चोरी के बाद मोबाइल और जेवर सस्ते दामों पर दिल्ली में बेचता था। पुलिस के मुताबिक यामीन प्रहलादगढ़ी, इंदिरापुरम और साहिबाबाद क्षेत्रों में कई चेन स्नैचिंग की वारदातों में संलिप्त रहा है।

अस्पताल में चल रहा इलाज

घायल आरोपी का पूर्ण सुरक्षा में अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है और सभी थानों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं।

एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव ने नागरिकों से अपील की कि संदिग्ध व्यक्ति की सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस कंट्रोल रूम पर दें और सड़कों पर अकेले सुनहरी जेवर पहनकर निकलने से बचें।

Sumit Chaudhary

Sumit Chaudhary एक अनुभवी पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों, खेल और राजनीति पर गहन विश्लेषण करने का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment