पेरिस फैशन वीक 2025 में ऐश्वर्या राय बच्चन का स्टाइलिश ब्लू लुक सोशल मीडिया पर छाया। रोती हुई फैन को गले लगाकर ऐश्वर्या ने सबका दिल जीत लिया। वीडियो वायरल।
स्टाइलिश लुक में पेरिस फैशन वीक 2025 में पहुँचीं ऐश्वर्या राय, रोती हुई फैन को गले लगाकर जीता सबका दिल
मुंबई: पेरिस फैशन वीक 2025 का आगाज़ हो चुका है और इस बार बॉलीवुड की ग्लोबल आइकन ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपनी शिरकत से सभी का ध्यान खींच लिया। ऐश्वर्या अपनी बेटी आराध्या बच्चन के साथ पेरिस पहुँचीं और उनका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

स्टाइलिश अंदाज़ में नज़र आईं ऐश्वर्या
ऐश्वर्या इस मौके पर ब्लू सूट-बूट में बेहद एलीगेंट और क्लासी लुक में दिखीं। जैसे ही वह अपनी वैन से उतरीं, फैंस की भीड़ ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने मुस्कुराते हुए सभी फैंस के साथ तस्वीरें खिंचवाईं।
रोती हुई फैन को गले लगाया
वायरल वीडियो में दिखा कि जैसे ही ऐश्वर्या अपनी कार की ओर बढ़ीं, एक महिला फैन उनसे मिलने पहुंची और भावुक होकर रो पड़ी। इस पर ऐश्वर्या ने बेहद प्यारा रिएक्शन दिया—उन्होंने उस फैन को गले लगाया, आंसू पोंछे और उससे बातें भी कीं। इसके बाद उन्होंने उसके साथ कई तस्वीरें खिंचवाईं।

सोशल मीडिया पर तारीफों की बौछार
फैन को गले लगाने वाले ऐश्वर्या के इस जेस्चर की हर जगह चर्चा हो रही है। सोशल मीडिया यूज़र्स उनकी इंसानियत और विनम्रता की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई लोगों ने लिखा – “यही वजह है कि ऐश्वर्या सिर्फ स्टार नहीं, बल्कि एक सच्ची ह्यूमन बीइंग भी हैं।”
पेरिस फैशन वीक 2025
आपको बता दें कि पेरिस फैशन वीक 2025 का आयोजन 29 सितंबर से 7 अक्टूबर तक हो रहा है। इसमें दुनिया भर के मशहूर डिजाइनर्स और सेलिब्रिटीज़ हिस्सा ले रहे हैं। ऐश्वर्या राय की मौजूदगी ने इस ग्लैमरस इवेंट को और खास बना दिया है।











