मौसम स्पोर्ट्स क्राइम शिक्षा राष्ट्रीय बिहार चुनाव बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य न्यूज रील

www ncfbnews com

कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, महिला कांग्रेस ने भोपाल में घेरा आवास

On: September 26, 2025 3:04 PM
Follow Us:
---ADVERTISEMENT---

विजयवर्गीय के बयान के खिलाफ कांग्रेस का जंगी प्रदर्शन, महिला नेताओं ने आवास घेरा

भोपाल (इजहार खान): मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय के विवादित बयान ने सियासी माहौल गरमा दिया है। कांग्रेस ने बयान का कड़ा विरोध करते हुए प्रदेशभर में मोर्चा खोल दिया। इसी कड़ी में राजधानी भोपाल में महिला कांग्रेस के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया और विजयवर्गीय के आवास को घेरने की कोशिश की।

🔥 कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़प

प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने आवास के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी और रास्तों पर बैरिकेडिंग कर दी। इसके बावजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड तोड़ने का प्रयास किया। इस दौरान कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला और पुलिस के बीच तीखी झड़प हो गई। पुलिस ने किसी तरह हालात को नियंत्रित किया और प्रदर्शनकारियों को अगले बैरिकेड पर रोक दिया।

🚩 महिला कांग्रेस का अनोखा विरोध

महिला कांग्रेस की नेताओं ने प्रदर्शन के दौरान विजयवर्गीय की सांकेतिक तौर पर जुबान को गंगाजल से धोने की रस्म निभाई। उनका कहना था कि मंत्री के बयान से न केवल विपक्ष बल्कि पूरे समाज का अपमान हुआ है।

🗣️ क्या बोले थे कैलाश विजयवर्गीय?

दरअसल, कैलाश विजयवर्गीय ने शाजापुर जिले में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा था:

“हम पुरानी संस्कृति के लोग हैं। पुराने जमाने के लोग अपनी बहनों के गांव का पानी भी नहीं पीते थे और आज के प्रतिपक्ष के नेता अपनी जवान बहन को चौराहों पर चुंबन कर लेते हैं।”

इस बयान ने राजनीति में तूफान ला दिया है। कांग्रेस इसे महिलाओं का अपमान और असंवेदनशील टिप्पणी बता रही है, जबकि बीजेपी नेताओं का कहना है कि विजयवर्गीय के बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया जा रहा है।

Sumit Chaudhary

Sumit Chaudhary एक अनुभवी पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों, खेल और राजनीति पर गहन विश्लेषण करने का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

गैस बुकिंग पर नया अपडेट; इन उपभोक्ताओं के लिए सेवाएं निलंबित; सिलेंडर प्राप्त करने के लिए इन चरणों का पालन करना आवश्यक है

चलती ट्रेन को पकड़ने की कोशिश में फिसलने से एक पुलिस अधिकारी की मौत हो गई, जिससे उसके परिवार में अफरा-तफरी मच गई।

PM मोदी की आपत्तिजनक AI तस्वीर पोस्ट करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार; दिल्ली पुलिस ने बिहार से पकड़ा

परिवहन निगम में 2,584 महिला कंडक्टरों की भर्ती होगी; चयन ‘जॉब फेयर’ के माध्यम से किया जाएगा—जानें तारीखें और आवेदन करने का तरीका।

आज : अखिलेश यादव लखनऊ के ईदगाह पहुंचे; ‘ज़िंदाबाद’ के नारे लगे; गले मिलकर बधाई दी।

यमुना एक्सप्रेसवे अथॉरिटी का बड़ा फ़ैसला: ₹11,811 करोड़ का बजट पास; प्रॉपर्टी की दरों में 3.58% की बढ़ोतरी।

Leave a Comment