मौसम स्पोर्ट्स क्राइम शिक्षा राष्ट्रीय बिहार चुनाव बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य न्यूज रील

www ncfbnews com

किरण शेखावत बनी महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारत हिंदू क्रांति सेना की प्रदेश स्तरीय बैठक अजमेर में संपन्न हुई…

On: August 31, 2025 3:08 AM
Follow Us:
---ADVERTISEMENT---

किरण शेखावत बनी महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष

अखिल भारत हिन्दू क्रान्ति सेना की प्रदेश स्तरीय बैठक अजमेर में सम्पन्न, कई नई नियुक्तियाँ घोषित
अजमेर से राधेश्याम दाधीच की रिपोर्ट
अजमेर। 29 अगस्त अखिल भारत हिन्दू क्रान्ति सेना की एक महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को पुष्कर स्थित होटल भँवर सिंह पैलेस में सम्पन्न हुई। बैठक में महिला प्रकोष्ठ को नई ऊर्जा व सशक्त नेतृत्व देने के उद्देश्य से प्रदेश और जिला स्तर पर नियुक्तियाँ की गईं।

बैठक में संगठन के संरक्षक भँवर सिंह पलाड़ा, राष्ट्रीय अध्यक्ष आनन्द सोनी, प्रदेश अध्यक्ष सौरव सिंह शेखावत एवं प्रदेश संगठन महामंत्री सुरेन्द्र सिंह राठौड़ मौजूद रहे। पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से नई टीम घोषित कर नियुक्ति पत्र सौंपे

नई जिम्मेदारी सँभालेंगी महिला पदाधिकारी

किरण शेखावत – प्रदेश अध्यक्ष ,रेखा तंवर – प्रदेश संयोजिका, रेनु गुप्ता — प्रदेश उपाध्यक्ष ,ऋतु मेहता – प्रदेश सचिव ,सोनिया राजपूत – प्रदेश सचिव ,अंजू सिंह सिकरवार – अलवर जिला अध्यक्ष
संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि भारत के इतिहास में नारी शक्ति सदैव राष्ट्र रक्षा व समाज सुधार की अग्रदूत रही है। “महिला शक्ति समाज व राष्ट्र निर्माण की प्रमुख धुरी है। महिला प्रकोष्ठ मजबूत होगा तो संगठन की जड़ें और भी गहरी होंगी।”

प्रदेश अध्यक्ष सौरव सिंह शेखावत ने कहा कि नई टीम गाँव-गाँव तक संगठन का राष्ट्रवादी संदेश पहुँचाएगी।
प्रदेश संगठन महामंत्री सुरेन्द्र सिंह राठौड़ ने कहा कि महिलाओं की सक्रियता से युवतियों में भी राष्ट्रप्रेम और संस्कृति संरक्षण की चेतना जागृत होगी।

प्रदेश अध्यक्ष बनी किरण शेखावत ने कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उसे वे निष्ठा और समर्पण से निभाएँगी।
इसी तरह रेखा तंवर, ऋतु मेहता, रेनु गुप्ता ,सोनिया राजपूत और अंजू सिंह सिकरवार ने भी संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे “राष्ट्रहित सर्वोपरि” के ध्येय पर काम करेंगी और समाज में महिला जागरूकता, राष्ट्रवाद व संस्कृति संरक्षण का संदेश पहुँचाएँगी।

बैठक में संगठन के अजमेर जिला अध्यक्ष मोहन सिंह रावत के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं ने “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से वातावरण को राष्ट्रभक्ति से गुंजा दिया।

पूरे कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह देखने को मिला।

Sumit Chaudhary

Sumit Chaudhary एक अनुभवी पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों, खेल और राजनीति पर गहन विश्लेषण करने का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

परिवहन निगम में 2,584 महिला कंडक्टरों की भर्ती होगी; चयन ‘जॉब फेयर’ के माध्यम से किया जाएगा—जानें तारीखें और आवेदन करने का तरीका।

HPCL ने 700 से ज़्यादा पदों के लिए भर्ती की घोषणा की: इन ज़्यादा वेतन वाली नौकरियों के लिए ऐसे करें आवेदन

UPSC ने CMS परीक्षा के लिए अधिसूचना जारी कर दी है, जानिए कब तक आवेदन कर सकते हैं?

रेलवे में 10वीं और आईटीआई पास युवाओं के लिए नौकरी का अवसर, 192 पदों पर भर्ती, आवेदन की जानकारी जानें

उत्तर प्रदेश: एसआई भर्ती परीक्षा कल से शुरू हो रही है, यह राज्य भर में 1090 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी; इसमें पांच मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।

अमरोहा: मटर प्लांट में अमोनिया गैस लीक; छह महिला मज़दूर बीमार, बाकी घबराए

Leave a Comment