मौसम स्पोर्ट्स क्राइम शिक्षा राष्ट्रीय बिहार चुनाव बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

राजस्थान खबर: मगरा क्षेत्रीय विकास योजना की संशोधित वार्षिक कार्य योजना पर जिला स्तरीय समिति की बैठक संपन्न की गई…

On: August 27, 2025 5:04 PM
Follow Us:
---Advertisement---

मगरा क्षेत्रीय विकास योजना की संशोधित वार्षिक कार्य योजना पर जिला स्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यावर ब्यावर से राधेश्याम दाधीच की रिपोर्ट ब्यावरराज्य सरकार के ग्रामीण विकास विभाग की महत्वपूर्ण योजना मगरा क्षेत्रीय विकास योजना के वित्तीय वर्ष 2025-26 की संशोधित वार्षिक कार्य योजना के अनुमोदन हेतु बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय क्षेत्रीय विकास समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला कलेक्टर कमल राम मीना ने की।

बैठक में ब्लॉक व ग्राम पंचायतवार बजट आवंटन एवं प्राप्त प्रस्तावों की स्थिति की समीक्षा की गई। इसमें विभिन्न विकास कार्यों जैसे सीसी सड़कों एवं नालियों का निर्माण, पटवार भवन एवं ग्राम पंचायत भवन निर्माण, अतिवृष्टि से क्षतिग्रस्त भवनों की मरम्मत तथा उपस्वास्थ्य केन्द्र निर्माण पर विस्तार से चर्चा हुई।

इसके साथ ही पंडित दीनदयाल उपाध्याय गरीबी मुक्त गांव योजना, सर्वे व अकाउंट वेरिफिकेशन, महात्मा गांधी नरेगा योजना की प्रगति रिपोर्ट, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) एवं आवास प्लस एप से गुणवत्ता जांच पर विचार विमर्श किया गया। जिला कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सभी निवेदकों को समयबद्ध रूप से कार्य दिलाना सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में मगरा योजना, सांसद कोष व विधायक कोष की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा भी की गई। इसी प्रकार स्वच्छ भारत मिशन, राजीविका के तहत स्वयं सहायता समूहों व ग्राम संस्थाओं की स्थिति तथा राजीविका फ्लैगशिप योजनाओं – जैसे सोलर दीदी, नमो ड्रोन दीदी, बैंक सखी, लखपति दीदी, कृषि सखी, पशु सखी आदि की प्रगति पर भी चर्चा की गई। बैठक में एसीईओ गोपाल लाल सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Sumit Chaudhary

Sumit Chaudhary एक अनुभवी पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों, खेल और राजनीति पर गहन विश्लेषण करने का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment