मौसम स्पोर्ट्स क्राइम शिक्षा राष्ट्रीय बिहार चुनाव बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य न्यूज रील

www ncfbnews com

गुजरात की सूरत में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी करने जा रहे बिहार एसटीएफ की स्कॉर्पियो बुधवार को मध्य प्रदेश के रतलाम में दुर्घटनाग्रस्त हो गई, दो पुलिसकर्मी बलिदान।

On: May 28, 2025 5:43 PM
Follow Us:
---ADVERTISEMENT---

पटना। गुजरात के सूरत में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी करने जा रही बिहार एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) की स्कॉर्पियो बुधवार को मध्य प्रदेश के रतलाम में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में दारोगा समेत दो पुलिसकर्मियों बलिदान हो गए, जबकि एक सिपाही गंभीर रूप से घायल है।

बख्तियारपुर और जहानाबाद के हैं रहने वाले
मृतक दारोगा मुकुंद मुरारी पटना के बख्तियारपुर के रहने वाले हैं, जबकि सिपाही विकास कुमार जहानाबाद के मूल निवासी हैं। सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल अन्य सिपाही जीवधारी कुमार को बेहतर इलाज के लिए इंदौर के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी को गए थे जवान
पुलिस मुख्यालय ने आवश्यक कार्रवाई और समन्वय के लिए एसटीएफ के तीन पुलिस उपाधीक्षक स्तर के पदाधिकारियों को इंदौर भेजा है। जानकारी के अनुसार, बिहार एसटीएफ की विशेष टीम वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए मंगलवार को पटना से गुजरात के सूरत के लिए सरकारी स्कॉर्पियो वाहन से रवाना हुई थी।
स्कॉर्पियो वाहन पलट कर दुर्घटनाग्रस्त हो गया

बुधवार को सुबह दस बजे गुजरात जाने के क्रम में मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के औद्योगिक थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर स्कॉर्पियो वाहन पलट कर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। आनन-फानन में स्कार्पियो में सवार तीन पुलिसकर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां दो की मौत हो चुकी थी।

पुलिस मुख्यालय अर्पित की श्रद्धांजलि
बिहार पुलिस, रतलाम एवं इंदौर के वरीय पुलिस पदाधिकारियों से समन्वय कर सभी घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था करा रहा है। पुलिस मुख्यालय ने सरकारी दायित्व निर्वहन के दौरान हुई असामयिक मृत्यु पर श्रद्धांजलि अर्पित की है।

Sumit Chaudhary

Sumit Chaudhary एक अनुभवी पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों, खेल और राजनीति पर गहन विश्लेषण करने का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment