मौसम स्पोर्ट्स क्राइम शिक्षा राष्ट्रीय बिहार चुनाव बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

नवादा खबर: विधानसभा चुनाव को लेकर डॉ अनुज सिंह ने केना पंचायत के विभिन्न गांव में जनसंपर्क अभियान किया, जनता जनार्दन के सहयोग से बदलेगा नवादा विधानसभा की तस्वीर..

On: May 28, 2025 4:50 PM
Follow Us:
---Advertisement---

विधानसभा चुनाव को लेकर डॉ अनुज सिंह ने केना पंचायत के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क किया

जनता जनार्दन के सहयोग से बदलेगी नवादा विधानसभा की तस्वीर डॉ अनुज सिंह

संजय वर्मा

आगामी विधानसभा चुनाव में नवादा विधानसभा के लिए कर्मठ, ईमानदार, शिक्षाविद एवं समाजसेवी के द्वारा प्रत्येक गांव के घर-घर चलाए जा रहे जनसंपर्क अभियान का अगला पड़ाव सदर प्रखंड नवादा के केना पंचायत के वरमा ,सलूगंज, निर्मलबीघा एवं ग्राम केना में पहुंचा। अपनी राजनीतिक यात्रा की शुरुआत करने वाले डॉ अनुज सिंह अपनी लोकप्रियता के कारण पहली बार में ही मतदाताओं के दिल में जगह बना बैठे हैं। इसका जीता जागता उदाहरण बीते सोमवार को जनसंपर्क यात्रा के दौरान देखने को मिला,जहां केना पंचायत के वरमा गांव में पहुंचते ही ग्रामीण मुकेश कुमार, नरेंद्र प्रसाद एवं नवल प्रसाद के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में सभी वर्गों के बड़े बुजुर्ग ,महिलाओं, युवाओं की भीड़ ने चारों तरफ से घेर लिया एवं फूल मालाओं से लाद दिया। हर मतदाताओं की मन में बस एक ही बात चल रही है चाहे जैसे भी हो इस बार के विधानसभा चुनाव में नवादा में बदलाव जनता के द्वारा देखने को मिलेगा। वहां उन्होंने हर घर के दरवाजे पर जाकर सभी वर्गों के बड़े बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया एवं छोटे लोगों से प्यार के रूप में अपने लिए समर्थन मांगा। वहां उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार नवादा विधानसभा की जनता का जो मूड है उसे स्पष्ट है कि आगामी चुनाव में पूर्व का चला आ रहा रिकॉर्ड टूटने वाला है, क्योंकि असली ताकत जनता के हाथों में है। जनता जिसे चाहेगी उसे ताज पहना सकती है। उनकी बातों का समर्थन करते हुए ग्रामीणों में से वीरेंद्र प्रसाद ने सभी से अपील किया कि हम सब मिलकर इस बार बदलाव लाने के लिए तैयार रहें और और सत्तालोभी लोगों को बाहर का रास्ता दिखाएंगे। अपने प्रति मतदाताओं का स्नेह देखकर उन्होंने सभी ग्रामीणों का आभार जताया। वहां से वे अपने समर्थकों के साथ ग्राम सलुगंज पहुंचे जहां वार्ड सदस्य मिथिलेश कुमार, सुधीर कुमार मिस्त्री, राजू चौधरी, निलेश चौधरी सहित सभी ग्रामीणों के द्वारा भव्य स्वागत किया गया। ऐसा यह पहली बार देखने को मिल रहा है कि किसी एक व्यक्ति को सभी धर्म जाति के लोग समर्थन देने के लिए तैयार हैं उसका एक ही कारण है- डॉ अनुज की निस्वार्थ सेवा भाव की राजनीति। वहां भी उन्होंने उपस्थित जनता जनार्दन से सोच समझकर मतदान करने की अपील किया ग्रामीणों से कहा कि आप सबको किसी के बहकावे में ना आकर वैसे उम्मीदवार को चुने जो आपके हक की आवाज को आपके साथ रहकर बुलंद कर सके। वहां से समर्थकों का कारवां निर्मल बीघा में पहुंचा जहां यदुवंशी समाज के पूर्व मुखिया यमुना प्रसाद यादव एवं पूर्व मुखिया बिंदेश्वर प्रसाद यादव के नेतृत्व में उनका भव्य स्वागत किया गया। जहां वे उपस्थित लोगों से मिलकर आशीर्वाद के रूप में समर्थन देने की अपील किया। उन्होंने कहा कि जब तक आप सभी जनता जनार्दन अपना आशीर्वाद ना देंगे तब तक हम आपकी सेवा ठीक से नहीं कर पाएंगे। एक बार अपने मन को बदलकर जातिवाद ,परिवारवाद से ऊपर उठकर बदलाव कीजिए और फिर देखिए नवादा विधानसभा का विकास किस तरह से होता है ।वहां उपस्थित वार्ड सदस्य रामचंद्र यादव ने अपने समाज के सभी लोगों से इस बार के विधानसभा चुनाव में एकजुट होकर अनुज सिंह के पक्ष में समर्थन देने की बात कही उन्होंने यह भी कहा इस बार का चुनाव विकास को लेकर है ना कि जातिवाद को लेकर। अंतिम में जनसंपर्क यात्रा का संवाद ग्राम केना में हुआ। वहां अल्पसंख्यक वर्ग के मोहम्मद अख्तर खान, आदिल खान, सुहेल खान, सरफुद्दीन अंसारी, मुकेश सिंह के सहयोग से सैकड़ो ग्रामीणों के द्वारा फूल माला पहनाकर , ढोल बाजा के साथ भव्य स्वागत किया गया इस स्वागत के लिए उन्होंने सभी ग्रामीणों का,सभी वर्गों का आभार जताया। वहां वे हर घर के दरवाजे पर जाकर लोगों से मिलकर अपने क्षेत्र के विकास के लिए अपने पक्ष में सहयोग करने की अपील किए। वहां उन्होंने जन संवाद करते हुए कहा कि पिछले जो कई वर्षों से जनप्रतिनिधियों ने पार्टी के नाम पर जाति के नाम पर, धर्म के नाम पर आप लोगों को मूर्ख बनाने का काम किए हैं वैसे लोगों की इस बार दाल गलने वाली नहीं है। विकास के लिए सभी मतदाताओं को एकजुट होना पड़ेगा और जाति धर्म से ऊपर उठकर मतदान करना पड़ेगा। वहां उपस्थित ग्रामीणों में से मुकेश सिंह ने सभी ग्राम वासियों से अनुरोध किया कि एक बार जिस तरह से आज हम सभी मिलकर इनका अभिनंदन कर रहे हैं इस तरह से आगामी विधानसभा चुनाव में पूरे एकजुट होकर इन्हें अपना समर्थन दें और अपने विधानसभा को विकसित बनाने में अपना सहयोग करें क्योंकि असली ताकत जनता जनार्दन के हाथों होती है। इस तरह से लगभग सभी जगहों पर उन्हें जनता के द्वारा समर्थन देखने को मिल रहा है इसके लिए उन्होंने सभी नवादा विधानसभा के मतदाताओं के प्रति आभार प्रकट किए हैं। उसके बाद केना में सभी जनसंपर्की यात्रियों को रामबालक शर्मा अनिल सिंह मुकेश सिंह महेश प्रसाद सिंह वीरेंद्र प्रसाद से सहित सभी ग्रामीणों के सहयोग से सुस्वादु भोजन करवाया गया। जनसंपर्क यात्रा में शामिल रहे जनसंपर्कियों में डॉ जेपी चौधरी ,सुनील सिंह अनिरुद्ध सिंह प्रवीण कुमार ,विजय सिंह, अनिल सिंह, सफीर खान ,फैयाज अहमद ,बशीर खान अनीस खान, जमाल हैदर ,द्वारका प्रसाद यादव ,सुमित कुमार ,मिथिलेश कुमार ,महेश कुमार सिंह पूर्व मुखिया सहित हजारों की संख्या में समर्थक उपस्थित रहे।

Sumit Chaudhary

Sumit Chaudhary एक अनुभवी पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों, खेल और राजनीति पर गहन विश्लेषण करने का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

📡नवादा खबर : नवादा जिला के पकरीबरावा प्रखंड के दतरौल मे शोक संतप्त परिवार से, मिले डॉक्टर अनुज…

बिहार में नेपाल बॉर्डर से घुसे जैस के तीन आतंकी , पूरे राज्य में हाई अलर्ट जारी… पडे पूरी खबरें..

बिहार इलेक्शन 2025: जदयू 102. बीजेपी 101. सीट पर लड़ेगी चुनाव. बिहार में एनडीए की सीट शेयरिंग फाइनल!..

1 जून से देश में बदलने जा रहा है बहुत कुछ! पॉकेट पर बढ़ेगा बड़ा असर- जाने पूरी खबर…

पटना खबर: तेज प्रताप के मामले में चिराग पासवान का बयान, कहां किसी भी बेटी के साथ अन्याय ना हो.. न्यूज पब्लिश्ड बाय : स्टेट हेड तरुण कुमार…

नवादा खबर( बिहार खबरें): नवादा में नाबालिक लड़की का अपहरण कर बनाया बंधक, पिता ने दर्ज कराई प्राथमिक की….

Leave a Comment