मौसम स्पोर्ट्स क्राइम शिक्षा राष्ट्रीय बिहार चुनाव बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

नवादा खबर: हिसुआ में विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया.. पढ़े पूरी रिपोर्ट.

On: May 28, 2025 4:42 PM
Follow Us:
---Advertisement---

हिसुआ में विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

•पेंटिंग प्रतियोगिता एवं “रेड डॉट चैलेंज” के माध्यम से किशोरियों ने दिया सामाजिक संदेश

संजय वर्मा
हिसुआ(नवादा): नगर परिषद हिसुआ एवं एफएसएमसी प्राईवेट लि. के संयुक्त तत्वावधान में प्रोजेक्ट कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय, हिसुआ में विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय की किशोरियों द्वारा पेंटिंग प्रतियोगिता और “रेड डॉट चैलेंज” का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य माहवारी से जुड़ी सामाजिक भ्रांतियों को दूर करना तथा समाज में इस विषय को लेकर सकारात्मक सोच को प्रोत्साहित करना था।

पेंटिंग प्रतियोगिता में शमा प्रवीण, दिव्या रानी, गेसू कुमारी, सुहाना कुमारी, अंजनी कुमारी आदि प्रतिभागियों ने भाग लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की महिला शिक्षिका मीरा कुमारी, अंजू कुमारी, कंचन कुमारी एवं सुमन रावत ने सक्रिय भूमिका निभाई। साथ ही एफएसएमसी से उत्तम कुमार एवं ओम प्रकाश कुमार की उपस्थिति भी सराहनीय रही। यह कार्यक्रम न केवल विद्यार्थियों के लिए एक सीखने का अवसर रहा, बल्कि समाज में माहवारी स्वच्छता को लेकर जरूरी संवाद को भी प्रोत्साहित करने वाला कदम साबित हुआ।

Sumit Chaudhary

Sumit Chaudhary एक अनुभवी पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों, खेल और राजनीति पर गहन विश्लेषण करने का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment