मौसम स्पोर्ट्स क्राइम शिक्षा राष्ट्रीय बिहार चुनाव बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य न्यूज रील

www ncfbnews com

नवादा खबर : जिलाधिकारी रवि प्रकाश ने खुरी नदी तट पर बने प्रस्तावित जैव विविधता पार्क स्थल का निरीक्षण किया…

On: May 28, 2025 4:25 PM
Follow Us:
---ADVERTISEMENT---

जिलाधिकारी ने किया जैव विविधता पार्क स्थल का

संजय वर्मा

नवादा : जिलाधिकारी रवि प्रकाश ने खुरी नदी के तट पर प्रस्तावित जैव विविधता पार्क स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ताकि निर्माण कार्य समयबद्ध तरीके से संपन्न हो सके।जिलाधिकारी ने नगर परिषद नवादा के कार्यपालक पदाधिकारी को निर्देश दिया कि नाले के निर्माण कार्य को शीघ्र प्रारंभ कराया जाए ताकि जैव विविधता पार्क के निर्माण में कोई बाधा उत्पन्न न हो। साथ ही, अंचलाधिकारी नवादा सदर को निर्देशित किया गया कि स्थल का सीमांकन कार्य अविलंब पूरा किया जाए।

जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि पार्क का मुख्य प्रवेश द्वार मंगर बिगहा की ओर से बनाया जाए। इसके अतिरिक्त, स्थल पर पड़े मलबे का उपयोग लैंडफिल के रूप में करने, वहां बने गड्ढे को झील के रूप में विकसित करने तथा बीच की सड़क के ऊपर वेणुवन की तर्ज पर एक पुल के निर्माण का भी निर्देश दिया गया, जिससे पार्क के एक ओर से दूसरी ओर आसानी से जाया जा सके।वन विभाग को शीघ्र निर्माण कार्य प्रारंभ करने के निर्देश देते हुए जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जैव विविधता पार्क का निर्माण कार्य हर हाल में निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जाना चाहिए। किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि यह परियोजना पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है और इसके माध्यम से नवादा वासियों को एक स्वच्छ, सुंदर एवं हरित वातावरण प्रदान किया जा सकेगा।निरीक्षण के अवसर पर वन प्रमंडल नवादा के अधिकारी, गोपनीय शाखा के प्रभारी पदाधिकारी, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद नवादा , अंचलाधिकारी समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Sumit Chaudhary

Sumit Chaudhary एक अनुभवी पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों, खेल और राजनीति पर गहन विश्लेषण करने का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment