मौसम स्पोर्ट्स क्राइम शिक्षा राष्ट्रीय बिहार चुनाव बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य न्यूज रील

www ncfbnews com

उत्तर प्रदेश की खबरें: लड़कियां बहुत बचा ले जब अपने बेटे को संभाल लो, प्रेमिका और उसके दो गर्लफ्रेंड से परेशान युवक ने दी जान….

On: May 28, 2025 6:57 AM
Follow Us:
---ADVERTISEMENT---

UP: ‘लड़कियां बहुत बचा लीं अब अपने बेटों को संभाल लो’, प्रेमिका और उसके दो बॉयफ्रेंड से परेशान युवक ने दी जान

सार
गाजियाबाद के लोनी में एक युवक ने आत्महत्या कर ली। प्रेमिका और उसके दो बॉयफ्रेंड उसे ब्लैकमेल कर रहे थे। आत्महत्या से पहले युवक ने वीडियो बनाई और सुसाइड नोट भी लिखा। पुलिस जांच में जुटी है।
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से सनसनीखेज खबर सामने आई है। लोनी कोतवाली के बंथला इलाके में मंगलवार रात को युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रेमिका और उसके दो बॉयफ्रेंड युवक को ब्लैकमेल कर रहे थे।
युवक ने खुदकुशी से पहले वीडियो बनाई और सुसाइड नोट लिखा। युवक ने सुसाइड नोट को अपने परिजनों को भेजा। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, लोनी के बंथला इलाके में पवन कुमार (28) परिवार के साथ रहता था। वह ढलाई का काम करता था। मंगलवार रात उसका सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो गया। वीडियो में उसने आत्महत्या करने की बात कही है।

प्रेमिका और उसके दो साथियों पर उसने ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। ब्लैकमेल के चलते ही युवक ने खुदकुशी करने की बात कही है। वीडियो वायरल होने के बाद परिवार के लोग जब कमरे में पहुंचे तो पवन का शव फंदे से लटका हुआ मिला।
पवन ने तीन पन्नों का सुसाइड नोट भी लिखा है। पवन के परिजनों ने बताया कि युवती और उसके दो साथी सभी दिल्ली के रहने वाले हैं। आरोपियों ने पवन से नगदी और कुछ जेवरात भी ले लिए हैं। एसीपी लोन सिद्धार्थ गौतम ने बताया मामले में जांच की जा रही है। परिजनों की तरफ से कोई शिकायत नहीं मिली है।
तीन पेज के सुसाइड नोट का कुछ अंश-
पवन ने लिखा- बस मैं क्या ही कहूं। मैं अपने अंगूठे का निशान पेपर पर लगा रहा हूं। निवेदन यह है कि लड़कियां बहुत बचा ली अब सब अपने बेटों को संभाल लो। मैं उस लड़की को बहुत प्यार करता था। लेकिन अब उसका दूसरा बॉय फ्रेंड मुझे ब्लैकमेल कर रहा है। उसको सजा मिलनी चाहि। मुझे इंसाफ दिला देना साहब। आज मैं हार गया हूं। इसलिए मुझे ऐसा कदम उठाना पड़ रहा है। बस सरफराज को (बीएनएस का सेक्शन 108) सजा दिला देना। ये सेक्शन बोलता है कि 10 साल की सजा और मिलनी चाहिए। रानी अंटी से भी पूछना चाहिए। सब लोगों के कहने पर मुझे ब्लैकमेल कर रही है। अनामिका मुझे पता है जिस तरह की धमकियां मुझे मिल रही

Sumit Chaudhary

Sumit Chaudhary एक अनुभवी पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों, खेल और राजनीति पर गहन विश्लेषण करने का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

चलती ट्रेन को पकड़ने की कोशिश में फिसलने से एक पुलिस अधिकारी की मौत हो गई, जिससे उसके परिवार में अफरा-तफरी मच गई।

परिवहन निगम में 2,584 महिला कंडक्टरों की भर्ती होगी; चयन ‘जॉब फेयर’ के माध्यम से किया जाएगा—जानें तारीखें और आवेदन करने का तरीका।

आज : अखिलेश यादव लखनऊ के ईदगाह पहुंचे; ‘ज़िंदाबाद’ के नारे लगे; गले मिलकर बधाई दी।

अयोध्या में बदमाशों का आतंक: घुसपैठियों ने घर में घुसकर परिवार पर हमला किया; पति-पत्नी समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल।

वाराणसी: यूपी कॉलेज में छात्रों के बीच मारपीट के दौरान चली गली, गाजीपुर के सूर्य प्रताप सिंह की मौत

एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने ज़हर खाया; माँ और बेटे की मौत, पिता अस्पताल में भर्ती।

Leave a Comment