मौसम स्पोर्ट्स क्राइम शिक्षा राष्ट्रीय बिहार चुनाव बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य न्यूज रील

www ncfbnews com

वारसलीगंज नवादा खबर: समारोह पूर्वक मनाई गई शनि भगवान की जयंती… संजय वर्मा की रिपोर्ट…

On: May 27, 2025 3:23 PM
Follow Us:
---ADVERTISEMENT---

समारोह पूर्वक मनाई गई शनि भगवान की जयंती

वारिसलीगंज (नवादा)संजय वर्मा

नवादा खबर:वारिसलीगंज नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 23 खानापुर मोहल्ला से पुरब बधार स्थित शनि मंदिर में सोमवार को धूमधाम भगवान शनि की जयंती मनाई। कार्यक्रम का नेतृत्व वार्ड 23 के पार्षद सह शनि मंदिर के स्थापित कर्ता राम पदारथ सिंह ने किया। संचालन खानापुर ग्रामीण सह बिहार प्रदेश सरपंच संघ के बरिष्ठ अधिकारी नागेश्वर सिंह ने किया। इस दौरान मंदिर को रंग बिरंगे बल्बों एवं फूलों भव्य डेकोरेटेड किया गया। वार्ड पार्षद ने बताया कि उक्त मंदिर की स्थापना सात वर्ष पहले मैंने अपनी कीमती पैतृक जमीन दान देकर स्थापित किया था। उक्त परिसर में सूर्य मंदिर तथा तालाब की खुदाई कराई गई है। संस्थापक ने बताया कि पिछले स्थापना के समय से शनि मंदिर में शनि जयंती मनाई जा रही है। साथ ही मंदिर में अखण्ड दीप सात वर्षो से अनवरत जल रहा है। मंदिर की भव्यता देखने वारिसलीगंज समेत इलाके के लोग पहुंचते रहते हैं। कहा जाता है कि एक ही परिसर में शनि मंदिर एवं सूर्य मंदिर देखने को बहुत ही संयोग से मिलता है। मंदिर में सुबह शाम पुजारी उपेंद्र पांडेय के द्वारा पूजा आराधना की जाती है। शनि जयंती को सफल बनाने में ग्रामीण प्रो. नरेंन्द सिंह, राजनीश कुमार, नागेश्वर सिंह, गिरीश कुमार, संगीता कुमारी, सोनू कुमार, गोपेश एवं ओमकार सिंह, पुजारी छोटु पांडेय एवं उपेंद्र पाण्डेय समेत अन्य लोग जयंती कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर भाग लिया।

Sumit Chaudhary

Sumit Chaudhary एक अनुभवी पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों, खेल और राजनीति पर गहन विश्लेषण करने का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment