मौसम स्पोर्ट्स क्राइम शिक्षा राष्ट्रीय बिहार चुनाव बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य न्यूज रील

www ncfbnews com

प्रैक्टिकल परीक्षा में फेल करने की धमकी देकर, प्रोफेसर ने छात्रा के साथ यौन शोषण किया, मामला उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के एक कॉलेज का…

On: May 27, 2025 7:25 AM
Follow Us:
---ADVERTISEMENT---

उत्तर प्रदेश( मुजफ्फरनगर की खबरें:(दु खद)प्रैक्टिकल में फेल करने की धमकी.प्रोफेसर ने छात्रा के साथ किया यौन शोषण ।।
………………………..
मुज़फ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुज़फ्फरनगर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक कॉलेज प्रोफेसर को अपनी ही छात्रा से यौन उत्पीड़न करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. यह घटना जिले के एक स्थानीय कॉलेज की है, जहां आरोपी प्रोफेसर छात्रा को परीक्षा में फेल करने की धमकी देकर कथित तौर पर परेशान कर रहा था. यह मामला मुज़फ्फरनगर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है. पीड़िता बीएससी अंतिम वर्ष की छात्रा है. उसने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि कॉलेज के प्रोफेसर दुष्यंत कुमार ने उसके साथ कई बार अश्लील हरकतें कीं और उस पर मानसिक दबाव बनाया. जब छात्रा ने इसका विरोध किया तो प्रोफेसर ने उसे धमकी दी कि अगर वह उसकी बात नहीं मानेगी, तो वह उसे प्रैक्टिकल मैं फेल कर देगा। अब पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़िता ने हिम्मत दिखाते हुए इस मामले की शिकायत सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई. इसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 75 (यौन उत्पीड़न) समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर लिया. थाना प्रभारी (SHO) अशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी प्रोफेसर को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है. पीड़िता की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उचित कदम उठाए गए हैं. पुलिस ने कॉलेज प्रशासन से भी पूरे मामले की जानकारी मांगी है. यह घटना इस बात की ओर इशारा करती है कि शिक्षा के मंदिर कहे जाने वाले संस्थानों में भी किस प्रकार कुछ लोग अपनी ताकत का गलत इस्तेमाल करते हैं. हालांकि, पीड़िता द्वारा समय रहते आवाज उठाना साहसिक कदम है, जिससे आरोपी पर सख्त कार्रवाई हो सकती है

Sumit Chaudhary

Sumit Chaudhary एक अनुभवी पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों, खेल और राजनीति पर गहन विश्लेषण करने का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

गैस की किल्लत के बीच एक नया अपडेट सामने आया है: अब सिलेंडर एक नई व्यवस्था के तहत उपलब्ध होंगे। यहाँ इसकी पूरी जानकारी दी गई है।

PNB कैशियर के खिलाफ FIR दर्ज; नकद जमा में अनियमितताओं के आरोप

आगरा में भीषण हादसा: ट्रकों की ज़बरदस्त टक्कर; स्टील की रॉड केबिन में घुसीं-दो की मौत

अखिलेश का कहना है: चुनाव आयोग BJP के साथ मिलीभगत करके काम कर रहा है; UP में अनियमितताओं में शामिल लोगों के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

BHU छात्र से जाति पूछकर की गई पिटाई; SP छात्र विंग यूनिट अध्यक्ष के खिलाफ FIR दर्ज-गिरफ्तार

किडनी रैकेट में नया खुलासा: UP में जांच, दिल्ली में ट्रांसप्लांट-किडनी बदलने के तुरंत बाद यह हुआ

Leave a Comment