मौसम स्पोर्ट्स क्राइम शिक्षा राष्ट्रीय बिहार चुनाव बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य न्यूज रील

www ncfbnews com

पटना खबर : मोदी से मिलकर लौटे नीतीश, अचानक जदयू ऑफिस पहुंचे, उमेश कुशवाहा से गुफ्तगू की, बिहार में हलचल बढ़ी…

On: May 27, 2025 4:19 AM
Follow Us:
---ADVERTISEMENT---

बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार सोमवार को अचानक अपने पार्टी दफ्तर पहुंच गए। रविवार शाम को वे दिल्ली से पटना लौटे थे। मुख्यमंत्री के साथ उनके कैबिनेट सहयोगी और करीबी माने जाने वाले अशोक चौधरी भी मौजूद थे। सीएम ने प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा से उन्होंने बातचीत की। पीएम मोदी से मुलाकात के बाद पार्टी दफ्तर का रुख करने से सियासी हलचल तेज हो गई है।

जानकारी अनुसार सीएम नीतीश ने लगभग 15 से 20 मिनट तक पार्टी ऑफिस में समय बिताया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा से बात की और पार्टी के कार्याकर्ताओं से संवाद भी किया। पार्टी कार्यालय में सीएम नीतीश कुमार के पक्ष में जमकर नारे लगे। दिल्ली से लौटे नीतीश कुमार का ऑफिस में कार्यकर्ताओं ने पूरे जोश के साथ स्वागत किया। बताया जा रहा है कि नीतीश कुमार ने कुछ मुद्दों पर कार्यकर्ताओं से फीडबैक लिया।

नीतीश कुमार के अचनाक जदयू दफ्तर पहुंचने से राज्य में सियासी हलचल तेज हो गई। वे दो दिन के लिए दिल्ली गए थे। पहले दिन नीति आयोग की बैठक थी और अगले दिन एनडीए कन्क्लेव में हिस्सा लेना था। पीएम मोदी समेत बीजेपी के कई बड़े नेताओं से उनकी मुलाकात हुई था। दिल्ली में भी पीएम मोदी की एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री के साथ मीटिंग से नीतीश कुमार बीच में ही निकल गए थे। उनकी गैरमौजूदगी में दोनों डिप्टी सीएम ने बैठक में राज्य का प्रतिनिधित्व किया।

हालांकि यह भी देखा जा रहा है कि पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मंचों पर केमिस्ट्री बहुत अच्छी रहती है। दोनों एक दूसरे की जमकर तारीफ करते हैं। कई बार सीएम ने पीएम मोदी का पैर छूने की भी कोशिश की लेकिन पीएम ने हाथ पकड़कर उन्हें उठा लिया। बिहार में विधानसभा चुनाव को देखते हुए राजनैतिक गलियारे की हर बड़ी शख्सियत की गतिविधि पर सबकी नजरें टिकी हैं।

Sumit Chaudhary

Sumit Chaudhary एक अनुभवी पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों, खेल और राजनीति पर गहन विश्लेषण करने का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment