मौसम स्पोर्ट्स क्राइम शिक्षा राष्ट्रीय बिहार चुनाव बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य न्यूज रील

www ncfbnews com

पटना खबर: बिहार में कोरोना की एंट्री? मिले दो मरीज, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर आ गया…

On: May 26, 2025 3:57 PM
Follow Us:
---ADVERTISEMENT---

पटनाः देश भर में कोरोना बीमारी फिर से फैल रही है. कई राज्यों में कोरोना मरीज मिल रहे हैं. अब बिहार में भी 2 मरीज मिले. बिहार में कोरोना की दस्तक से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर आ गया. पटना में चार दिन पहले दो व्यक्ति स्थानीय अस्पताल में खांसी, बुखार, सांस लेने में कठिनाई की शिकायत लेकर पहुंचे थे. उनका ऑक्सीजन लेवल भी कम होने जैसे लक्षण दिखे. जिसके आधार पर कोरोनावायरस की जांच की गई, जिसमें दोनों का टेस्ट पॉजिटिव आया.

ये मामले पटना और बेगूसराय जिले से सामने आए हैं. स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, दोनों मरीजों में हल्के लक्षण हैं और उन्हें होम आइसोलेशन में रखा गया है. इन मामलों ने एक बार फिर लोगों को सावधान रहने की जरूरत याद दिलाई है. स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि दोनों मरीजों की स्थिति स्थिर है और उनकी निगरानी की जा रही है.

कई राज्यों में सामने आए मामले
बिहार में पिछले कुछ महीनों से कोरोना के मामले न के बराबर थे, लेकिन हाल ही में देश के अन्य हिस्सों, जैसे केरल, तमिलनाडु और महाराष्ट्र में मामलों की संख्या बढ़ने के बाद बिहार में भी सतर्कता बढ़ाई गई है. स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि ये मामले जेएन.1 वेरिएंट से जुड़े हो सकते हैं, जो हल्के लक्षणों के साथ फैल रहा है. हालांकि, अभी तक कोई गंभीर मामला सामने नहीं आया है.

सतर्क रहने की जरूरत

पटना के स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से मास्क पहनने, सामाजिक दूरी बनाए रखने और बार-बार हाथ धोने की अपील की है. विशेष रूप से बुजुर्गों और गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों को सावधानी बरतने को कहा गया है. अस्पतालों को निर्देश दिया गया है कि वे बेड, ऑक्सीजन और टेस्टिंग किट की उपलब्धता सुनिश्चित करें.

Sumit Chaudhary

Sumit Chaudhary एक अनुभवी पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों, खेल और राजनीति पर गहन विश्लेषण करने का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment