नवादा में होमगार्ड के 1400 अभ्यार्थियों में 468 अभ्यार्थियों का हुआ नयन
नवादा : विज्ञापन संख्या 01/2025 के अंतर्गत नवादा जिला में गृहरक्षकों के स्वच्छ नामांकन हेतु आज दिनांक 26 मई को शारीरिक दक्षता की जाँच परीक्षा का आयोजन किया गया। इस परीक्षा हेतु कुल 1400 अभ्यर्थियों का प्रवेश पत्र जारी किया गया था, जिसमें से 970 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए।
1600 मीटर की दौड़ परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थियों में से कुल 541 उम्मीदवार सफल घोषित किए गए। इन सफल अभ्यर्थियों की ऊँचाई एवं सीना की माप निर्धारित मापदंडों के अनुसार की गई, जिसमें 50 अभ्यर्थी मापदंडों को पूर्ण नहीं कर सके और असफल घोषित किए गए।
इस प्रकार कुल 491 अभ्यर्थियों ने ऊँची कूद, लंबी कूद और गोला फेंक की प्रतियोगिताओं में भाग लिया। इसके उपरांत हुए चिकित्सकीय परीक्षण में 23 उम्मीदवार अनफिट/असफल पाए गए, जबकि 468 उम्मीदवार चिकित्सकीय रूप से फिट पाए गए। 26 मई को कुल 468 उम्मीदवारों को दैनिक रूप से सफल घोषित किया गया।












