मौसम स्पोर्ट्स क्राइम शिक्षा राष्ट्रीय बिहार चुनाव बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

उत्तर प्रदेश की खबरें:मऊ : पुलिस ने अंतरराजीय गांजा तस्कर को पकड़ा, 3 करोड़ का गांजा बरामद की गई।

On: May 26, 2025 3:22 PM
Follow Us:
---Advertisement---

Mau Crime News: पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्कर को दबोचा, तीन करोड़ का गांजा बरामद
पुलिस, एसओजी और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में करीब 20 कुंटल गांजा बरामद किया गया है, मामले की पूरी जानकारी के लिए पढ़िए एनसीएफबी न्यूज़ की रिपोर्ट
मऊ: जनपद में पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतरराज्यीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस, एसओजी और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में करीब 20 कुंटल गांजा बरामद किया गया है, जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत तीन करोड़ रुपये बताई जा रही है। यह गांजा डीसीएम गाड़ी में छुपाकर आसाम से लखनऊ ले जाया जा रहा था।
एनसीएफबी न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, तस्कर ने पुलिस की नजरों से बचने के लिए गांजे को बड़ी ही चालाकी से आर्मी के बक्से में छुपाकर, उसके चारों तरफ घरेलू सामान भरकर रखा था। पुलिस की पूछताछ में खुलासा हुआ है कि गांजे की तस्करी को वैध दिखाने के लिए उसने एक फर्जी ट्रांसफर ऑर्डर तैयार कर आर्मी जवान के नाम पर बक्सा बनवाया था।

तलाशी के दौरान भारी मात्रा में गांजा बरामद
मुखबिर से मिली सूचना पर कोतवाली पुलिस, एसओजी, और स्वाट टीम ने ख्वाज़ा जहांपुर थाना क्षेत्र के पास घेराबंदी कर डीसीएम गाड़ी को रोका और तलाशी ली। तलाशी के दौरान भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। पकड़ा गया तस्कर सुल्तानपुर जिले का निवासी है और लंबे समय से गांजे की तस्करी में सक्रिय बताया जा रहा है। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है कि ये गांजा कहां ले जाया जा रहा था और पहले भी कितनी बार जा चुका है। पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
बेहद सतर्कता से अंजाम देने की हुई कोशिश
इस बड़ी कामयाबी पर पुलिस अधीक्षक इलामारन जी ने टीम को बधाई दी और खुलासा करते हुए बताया कि यह एक सुनियोजित और हाई-प्रोफाइल तस्करी का मामला था, जिसे बेहद सतर्कता से अंजाम देने की कोशिश की जा रही थी। पुलिस की सतर्कता और मुखबिर की सूचना से एक बड़ा अपराध होने से पहले ही रोक लिया गया।

नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश
इस सराहनीय कार्य के लिए पुलिस अधीक्षक ने गिरफ्तार करने वाली टीम को 25 हजार रुपये का नकद इनाम देने की घोषणा की है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और उसके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है। इस कार्रवाई से जिले में नशा कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

Sumit Chaudhary

Sumit Chaudhary एक अनुभवी पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों, खेल और राजनीति पर गहन विश्लेषण करने का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

पंचायत चुनाव संबंधी खबरें: कांग्रेस के अकेले यूपी पंचायत चुनाव लड़ने के ऐलान पर सपा की पहली प्रक्रिया, जानिए क्या कहा सपा ने? पूरी रिपोर्ट…

उत्तर प्रदेश की खबरें: फ्लैग मार्च, महाराजगंज: पुलिस और आर एस एफ की टीम उतरी अचानक सड़कों पर, जिससे मचा हड़कंप…

उत्तर प्रदेश की खबरें: तलेन में करंट लगने से युवक की मौत…

उत्तर प्रदेश खबर: क्राइम की खबरें : 1 घंटे में दो एनकाउंटर दो बदमाश ढेर तीन हुए फरार…. पढ़ें पूरी रिपोर्ट…

जिलाधिकारी मोनिका रानी के औचक निरीक्षण, उन्होंने लेखापाल को दे दी यह हिदायत.. मामले की पूरी जानकारी के लिए पढ़िए खबरें….

उत्तर प्रदेश की खबरें: लड़कियां बहुत बचा ले जब अपने बेटे को संभाल लो, प्रेमिका और उसके दो गर्लफ्रेंड से परेशान युवक ने दी जान….

Leave a Comment