मौसम स्पोर्ट्स क्राइम शिक्षा राष्ट्रीय बिहार चुनाव बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य न्यूज रील

www ncfbnews com

नवादा खबर( बिहार): पति की लंबी उम्र की कामना के साथ ही सुहागिनों ने किया वट सावित्री की पूजा, पूजा कर वट सावित्री की कथा सुनी…

On: May 26, 2025 2:58 PM
Follow Us:
---ADVERTISEMENT---

पति की लंबी उम्र की कामना के साथ की सुहागिनों ने किया वट सावित्री पूजा

हिसुआ नवादा( संवाददाता संजय वर्मा की रिपोर्ट)..
हिसुआ प्रखंड क्षेत्र के शहरी एवं ग्रामीण इलाकों में सोमवार को सुहागिनों ने वट वृक्ष के तने में कच्चा धागा लपेटते हुए परिक्रमा कर अपने पति के लिये लम्बी उम्र की कामना की। भीषण गर्मी को देखते हुए महिलाएं सुबह से हीं सोलह श्रृंगार कर पूजन सामग्री ले कर स्थानीय वट वृक्ष के पास पहुंच गई और पूरे विधि विधान के साथ सावित्री – सत्यवान का कथा वाचन कर यमराज से अपने पतियों की लम्बी उम्र का वरदान मांगा। इसी क्रम में हिसूआ नरहट रोड बड़ी शिवाला परिसर स्थित वट वृक्ष के निकट परिक्रमा के दरम्यान महिलाएं अपने स्मार्ट फोन में तस्वीर लेकर इन लम्हों को सहेजती भी दिखीं। कई नव विवाहिता वैवाहिक चुनरी के साथ एक बार फिर से दुल्हन के रूप में नजर आ रही थी। क्षेत्र की महिलाएं ने बताया कि भक्ति पर अपनी अटूट विश्वास के कारण हीं सावित्री ने यमराज से अपने पति सत्यवान के प्राणों की रक्षा कर सकी थी, तभी से यह व्रत की शुरूआत हुई है। इस दिन सभी सुहागिन महिलायें पूरी निष्ठा और श्रद्धा के साथ बरगद पेड़ के नीचे सावित्री-सत्यवान तथा यमराज की पूजा करती है।

Sumit Chaudhary

Sumit Chaudhary एक अनुभवी पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों, खेल और राजनीति पर गहन विश्लेषण करने का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment