मौसम स्पोर्ट्स क्राइम शिक्षा राष्ट्रीय बिहार चुनाव बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य न्यूज रील

www ncfbnews com

बिहार खबर: बिहार के बक्सर में सुबह-सुबह तोड़ फायरिंग, चार लोगों की मौत, मामला राजपुर थाना क्षेत्र के अहियापुर गांव में…

On: May 25, 2025 8:43 AM
Follow Us:
---ADVERTISEMENT---

बिहार के बक्सर जिले में तीन लोगों की हत्या कर दी गयी.राजपुर थाना क्षेत्र के अहियापुर गांव में बालू की खरीद-बिक्री के मामले में गांव के ही तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई. पांच लोगों को गोली मारी गयी जिनमें दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है. हालांकि चौथे व्यक्ति की मौत की भी जानकारी सामने आ रही है.

बालू गिराने के विवाद में फायरिंग
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, जलहरा कौवा खोंच मुख्य पथ पर अहियापुर गांव के नजदीक रोड पर बालू गिराने के मामले को लेकर दो पक्षों में विगत एक दिन पूर्व कहा सुनी हुई थी.जिस मामले में शनिवार की अहले सुबह गांव के ही कुछ लोगों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी. जिसमें पांच लोगों को गोली लगी. जिसमें से दो कि घटनास्थल पर ही दर्दनाक हो गई. जबकि एक व्यक्ति की मौत अस्पताल जाने क्रम में हो गयी.

दो लोगों की हालत गंभीर
वहीं दो की हालत अभी गंभीर बनी हुई है. मृतकों की पहचान अहियापुर निवासी 40 वर्षीय सुनील सिंह पिता दया शंकर सिंह, 50 वर्षीय विनोद सिंह पिता बबन सिंह एवं 35 वर्षीय वीरेंद्र सिंह पिता काशीनाथ सिंह है. जिसमें दो अन्य की हालत गंभीर है. जिसमें पूजन सिंह पिता ललन सिंह 40 वर्ष एवं मंटू सिंह पिता दया शंकर सिंह 35 वर्ष है.

आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
घटना की खबर आग की तरफ फैलते ही पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई .घटना से आहत परिजनों एवं ग्रामीणों ने चौसा कोचस मुख्य पथ को जलहरा बाजार के समीप जाम कर दिया है. वहीं जलहरा कौवा खोंच मुख्य पथ पर भी गाड़ियों की लंबी कतार लगी हुई है.

एसपी भी मौके पर पहुंचे
घटनास्थल पर पहुंचे थाना अध्यक्ष संतोष कुमार शांति व्यवस्था कायम करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं. फिर भी परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं. मौके पर पहुंचे डीएसपी धीरज कुमार एवं एसपी शुभम आर्य मामले की गहन जांच पड़ताल में लगे हुए हैं. समाचार लिखे जाने तक अभी पुलिस कैंप कर रही है.

Sumit Chaudhary

Sumit Chaudhary एक अनुभवी पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों, खेल और राजनीति पर गहन विश्लेषण करने का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

परिवहन निगम में 2,584 महिला कंडक्टरों की भर्ती होगी; चयन ‘जॉब फेयर’ के माध्यम से किया जाएगा—जानें तारीखें और आवेदन करने का तरीका।

HPCL ने 700 से ज़्यादा पदों के लिए भर्ती की घोषणा की: इन ज़्यादा वेतन वाली नौकरियों के लिए ऐसे करें आवेदन

UPSC ने CMS परीक्षा के लिए अधिसूचना जारी कर दी है, जानिए कब तक आवेदन कर सकते हैं?

रेलवे में 10वीं और आईटीआई पास युवाओं के लिए नौकरी का अवसर, 192 पदों पर भर्ती, आवेदन की जानकारी जानें

उत्तर प्रदेश: एसआई भर्ती परीक्षा कल से शुरू हो रही है, यह राज्य भर में 1090 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी; इसमें पांच मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।

अमरोहा: मटर प्लांट में अमोनिया गैस लीक; छह महिला मज़दूर बीमार, बाकी घबराए

Leave a Comment