मौसम स्पोर्ट्स क्राइम शिक्षा राष्ट्रीय बिहार चुनाव बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

लखनऊ: कई थाना अध्यक्षों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल, लखनऊ कमिश्नरेट ने जारी किए आदेश

On: April 15, 2025 8:04 AM
Follow Us:
---Advertisement---

लखनऊ: कई थाना अध्यक्षों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल, लखनऊ कमिश्नरेट ने जारी किए आदेश

#लखनऊ: लखनऊ कमिश्नरेट पुलिस प्रशासन ने शहर के कई थानों में अधिकारियों के कार्यक्षेत्रों में बड़ा बदलाव किया है। जारी आदेश के अनुसार कई थाना अध्यक्षों का स्थानांतरण किया गया है, जिससे प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सशक्त और प्रभावी बनाने का प्रयास किया गया है।

स्थानांतरित किए गए थाना अध्यक्षों की सूची इस प्रकार है:

बृजेश सिंह को प्रभारी निरीक्षक शरदगंज से स्थानांतरित कर प्रभारी निरीक्षक बाजार खाला बनाया गया है।

संतोष कुमार आर्य, जो पूर्व में बाजार खाला में तैनात थे, अब प्रभारी निरीक्षक सहादतगंज होंगे।

नवाब अहमद को प्रभारी निरीक्षक काकोरी से प्रभारी निरीक्षक थाना माल के रूप में तैनाती दी गई है।

आनंद कुमार द्विवेदी, जो पहले माल थाने में तैनात थे, को प्रभारी निरीक्षक रहीमाबाद बनाया गया है।

उप निरीक्षक अनुभव सिंह को रहीमाबाद थाना अध्यक्ष पद से हटाकर पुलिस लाइन भेजा गया है।

सतीश चंद्र, उप निरीक्षक गोमती नगर, को अब प्रभारी निरीक्षक काकोरी की जिम्मेदारी दी गई है।

सुरेंद्र सिंह भाटी को पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक मलिहाबाद नियुक्त किया गया है।

बैजनाथ सिंह, जो अब तक मलिहाबाद थाने की कमान संभाल रहे थे, को पश्चिमी जोन में भेजा गया है।

दिलेर कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक हसनगंज को स्थानांतरित कर प्रभारी निरीक्षक मोहनलालगंज बनाया गया है।

अमर सिंह, जो मोहनलालगंज थाने में तैनात थे, अब प्रभारी निरीक्षक हसनगंज होंगे।

पुलिस कमिश्नरेट के इस निर्णय को शहर की कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

Sumit Chaudhary

Sumit Chaudhary एक अनुभवी पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों, खेल और राजनीति पर गहन विश्लेषण करने का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

पंचायत चुनाव संबंधी खबरें: कांग्रेस के अकेले यूपी पंचायत चुनाव लड़ने के ऐलान पर सपा की पहली प्रक्रिया, जानिए क्या कहा सपा ने? पूरी रिपोर्ट…

उत्तर प्रदेश की खबरें: फ्लैग मार्च, महाराजगंज: पुलिस और आर एस एफ की टीम उतरी अचानक सड़कों पर, जिससे मचा हड़कंप…

उत्तर प्रदेश की खबरें: तलेन में करंट लगने से युवक की मौत…

उत्तर प्रदेश खबर: क्राइम की खबरें : 1 घंटे में दो एनकाउंटर दो बदमाश ढेर तीन हुए फरार…. पढ़ें पूरी रिपोर्ट…

जिलाधिकारी मोनिका रानी के औचक निरीक्षण, उन्होंने लेखापाल को दे दी यह हिदायत.. मामले की पूरी जानकारी के लिए पढ़िए खबरें….

उत्तर प्रदेश की खबरें: लड़कियां बहुत बचा ले जब अपने बेटे को संभाल लो, प्रेमिका और उसके दो गर्लफ्रेंड से परेशान युवक ने दी जान….

Leave a Comment