सिंगर जुबीन गर्ग की मौत से सदमे में सुपरस्टार आमिर खान, एक हफ्ते बाद जताया दुख
मुंबई। असम और बॉलीवुड में अपनी जादूमई आवाज़ से लोगों का दिल जीतने वाले सिंगर जुबीन गर्ग अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनका निधन 19 सितंबर को हुआ, जिसने उनके फैंस, करीबी और सेलेब्स को गहरा झटका दिया।
आमिर खान ने दी श्रद्धांजलि
जुबीन गर्ग की मौत से सुपरस्टार आमिर खान को भी बड़ा सदमा लगा। उन्होंने सिंगर के निधन के करीब एक हफ्ते बाद अपने दुख को जाहिर किया।
आमिर खान की प्रोडक्शन कंपनी आमिर खान प्रोडक्शंस ने अपने पेज पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा:
“ज़ुबीन गर्ग के निधन से हमें गहरा दुख हुआ है। वह एक महान कलाकार थे, उनकी आवाज लाखों लोगों को छूती थी और उनका संगीत कई पीढ़ियों को प्रभावित करता रहा। कला और संस्कृति के क्षेत्र में उनका योगदान हमेशा अद्वितीय रहेगा। हम उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। टीम AKP।”
कैसे हुई जुबीन की मौत?
रिपोर्ट्स के अनुसार, जुबीन गर्ग की मौत स्कूबा डाइविंग के दौरान हुई। वह लाइफ जैकेट न पहनने के कारण डाइविंग के दौरान दिल का दौरा पड़ने से दुनिया से चले गए। उनकी पत्नी ने इस घटना की पुष्टि की और कहा कि यह एक दुखद हादसा था।
जुबीन गर्ग का संगीत और उनकी आवाज़ हमेशा लोगों के दिलों में ज़िंदा रहेगी।











