मौसम स्पोर्ट्स क्राइम शिक्षा राष्ट्रीय बिहार चुनाव बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

--Advertisement---

RSS-BJP का नया फार्मूला ; यूजीसी, सवर्णों और कार्यकर्ताओं की नाराजगी, यूपी में फिर फतह हासिल करना

On: March 11, 2026 10:26 AM
Follow Us:
---Advertisement---

त्तर प्रदेश में लगातार तीसरी बार सत्ता में आने के लिए BJP ने नया फ़ॉर्मूला बनाया है। कहा जा रहा है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) भी इससे सहमत है। मिशन UP 2027 को पाने में आने वाली रुकावटें दूर की जाएंगी।

संगठन को बढ़ाने से लेकर सरकार में कार्यकर्ताओं को जगह देने तक, हर चीज़ के लिए एक पक्का फ़ॉर्मूला बनाया गया है। इससे अलग-अलग जातियों के नेताओं के साथ-साथ नाराज़ और निष्क्रिय कार्यकर्ताओं को भी खुश किया जा सकेगा। UGC एक्ट से पैदा हुई ऊंची जातियों की नाराज़गी को भी दूर करने की कोशिशें चल रही हैं।

मुख्यमंत्री की सक्रियता से तैयार हो रहा माहौल 
2027 के विधानसभा चुनाव में अधिक समय नहीं होने के कारण भाजपा और आरएसएस अपने स्तर पर सक्रिय है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संघ पदाधिकारियों के साथ समन्वय बैठक करने निकले हैं।

पांच मार्च को गाजियाबाद में मुख्यमंत्री ने पश्चिम उत्तर प्रदेश की समन्वय बैठक में भाग लिया। इस दौरान सरकार के कामकाज को लेकर फीडबैक और संघ पदाधिकारियों के सुझाव लिए गए। इस दौरान सरकारी कामकाज की दिक्कतें भी मुख्यमंत्री के सामने उठाई गई। मुख्यमंत्री की सक्रियता से चुनावी माहौल तैयार हो रहा है।

यूजीसी एक्ट के बाद विरोध के माहौल से मची खलबली
भाजपा के कैडर वोटर में सवर्ण जातियां शामिल है। यूजीसी एक्ट के बाद जिस तरह से सवर्ण जातियों ने विरोध का बिगुल बजाया है, उससे भाजपा में खलबली मची है। कोई भी भाजपा नेता और जनप्रतिनिधि यूजीसी एक्ट पर सीधा जवाब नहीं दे रहा है, जबकि युवाओं में आक्रोश धीरे-धीरे पनप रहा है। 

आरएसएस की ओर से भाजपा को इस ओर ध्यान देने के लिए कहा जा रहा है। ऐसे में भाजपा नेता व जनप्रतिनिधि इस मामले को कोर्ट में बताकर माहौल को बदलने की कोशिश में भी जुटे हैं। भाजपा की मंशा इस विरोध को आंधी बनने से रोकने की है।

संगठन और सरकार में शीघ्र ही समायोजित होंगे नेता
चुनाव में बहुत कम समय बचने के कारण भाजपा तेजी से कदम उठा रही है। पिछले एक साल से अधिक समय से चल रहे संगठन चुनाव शीघ्र ही पूरे होंगे। इसमें नए क्षेत्रीय अध्यक्षों को घोषणा, क्षेत्रीय कार्यकारिणी का गठन, जिला व महानगर कार्यकारिणी का गठन, प्रदेश कार्यकारिणी का गठन करके पार्टी नेताओं को समायोजित किया जाएगा। 

संगठन में समायोजित होने से बचने वाले नेता अतिशीघ्र पार्षद व सभासद मनोनीत होंगे। विभिन्न आयोगों, बोडों, समितियों में भी पार्टी कार्यकर्ताओं को अध्यक्ष, कार्यकारी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्य बनाया जाएगा।

जातीय समीकरणों पर दिया जाएगा पूरा ध्यान
भाजपा अपनी पूरी सोशल इंजीनियरिंग का परिचय संगठन विस्तार में देगी। यूजीसी एक्ट से नाराज सवर्ण समाज के नेताओं को संगठन में अहम पदों पर वरीयता दी जाएगी। दलित, ओबीसी, महिला वर्ग को भी पर्याप्त प्रतिनिधित्व देने की तैयारी की जा रही है।

भाजपा नेताओं को जिला पर्यवेक्षक के रूप में भेजकर कोर कमेटियों से पार्षद, सभासद मनोनयन और जिला कार्यकारिणी में शामिल होने वाले नेताओं के नामों का पैनल तैयार किया जा चुका है। यह पैनल प्रदेश नेतृत्व तक पहुंच भी चुका है। पार्टी की मंशा 20 मार्च तक अपना कार्य पूरा करने की है।

पार्टी पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि भी अड़े
भाजपा और आरएसएस द्वारा तैयार फॉर्मूले के तहत ही पार्टी संगठन के गठन की कार्यवाही चल रही है। इससे इतर पार्टी पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि अपने-अपने समर्थकों को जिला, क्षेत्रीय और प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल कराने में जुटे हैं। 

इसके लिए राज्य और राष्ट्रीय नेतृत्व से संपर्क किया जा रहा है। शिवसेना नेता भी इसके लिए पैरवी करने की कोशिशें तेज़ कर रहे हैं। BJP नेता भी कैबिनेट फेरबदल पर नज़र रखे हुए हैं।

Sumit Chaudhary

Sumit Chaudhary एक अनुभवी पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों, खेल और राजनीति पर गहन विश्लेषण करने का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

वाराणसी में हादसा… कार की टक्कर से एक टीचर और एक बढ़ई समेत तीन लोगों की मौत, तीन लोग घायल।

झांसी में रहने वाले लोगों को रसोई का संकट झेलना पड़ रहा है क्योंकि गैस सिलेंडर नहीं मिल रहे हैं और ऑनलाइन बुकिंग भी बंद कर दी गई है।

यूपी बार काउंसिल चुनाव: लखनऊ में तैयारियां पूरी, 20 बूथों पर वोटिंग होगी; 100 मीटर के दायरे में प्रचार पर रोक

निष्ठा ट्रेडर्स के गोदाम में लगी भीषण आग, दमकलकर्मियों ने तीन घंटे बाद पाया काबू

मार्च में पहली बार दिसंबर-जनवरी जैसी धुंध, तेजी से बढ़ते तापमान के बीच बदलाव; पर्यावरण विशेषज्ञ भी हैरान

मौसम का बदलता मिजाज, दिन में गर्मी, सुबह कोहरा – आसमान में बादल , हवा की सेहत खराब

Leave a Comment