मौसम स्पोर्ट्स क्राइम शिक्षा राष्ट्रीय बिहार चुनाव बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य न्यूज रील

www ncfbnews com

तेज प्रताप यादव का पवन सिंह पर तंज: “कभी हमारे पैरों में गिरे, अब एनडीए के”

On: October 1, 2025 9:25 AM
Follow Us:
---ADVERTISEMENT---

भोजपुरी स्टार पवन सिंह के बीजेपी में शामिल होने पर तेज प्रताप यादव ने तंज कसा। कहा- “पवन सिंह कभी हमारे पैरों पर गिरे थे, अब एनडीए के पैरों में गिर रहे हैं।”

तेज प्रताप यादव का तंज: “पवन सिंह कभी हमारे पैरों पर गिरे, अब एनडीए के पैरों पर गिर रहे हैं”

पटना: भोजपुरी स्टार और अभिनेता पवन सिंह के बीजेपी में शामिल होने और एनडीए नेताओं से मुलाकात के बाद बिहार की सियासत गरमा गई है। मंगलवार को पवन सिंह ने दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा से भेंट की। इस पर बिहार के पूर्व मंत्री और आरजेडी नेता तेज प्रताप यादव ने उन पर तीखा हमला बोला।

तेज प्रताप यादव ने कहा –

“पवन सिंह किसी न किसी के पैरों में गिरते ही रहते हैं। कभी हमारे पैरों में गिरे थे और अब एनडीए के पैरों में जाकर गिर रहे हैं।”

“कलाकार हैं, राजनीति छोड़ें”: तेज प्रताप यादव

तेज प्रताप ने आगे कहा कि पवन सिंह को समझ ही नहीं आता कि उन्हें क्या करना चाहिए। उन्होंने कहा:

“उनके पास न बुद्धि है, न विवेक। सच यह है कि पवन सिंह एक कलाकार हैं और उन्हें राजनीति छोड़कर सिर्फ अपनी कलाकारी करनी चाहिए।”

चुनावी तैयारी पर भी बोले तेज प्रताप

अपनी चुनावी रणनीति पर तेज प्रताप ने दावा किया कि जनता उन्हें ज़मीन से जुड़ा नेता मान रही है। उन्होंने कहा:

“हम हेलीकॉप्टर से उड़ने वाले नेता नहीं हैं, हम जमीन पर चलकर जनता की समस्याओं को सुनते हैं। ब्लैक बोर्ड आंदोलन से लोगों के बीच जबरदस्त फीडबैक आ रहा है।”

साथ ही उन्होंने प्रशांत किशोर पर तंज कसा और कहा कि पीला झंडा लेकर घूमने वाले को भी आखिरकार ब्लैक बोर्ड के पास आना ही पड़ेगा।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

परिवहन निगम में 2,584 महिला कंडक्टरों की भर्ती होगी; चयन ‘जॉब फेयर’ के माध्यम से किया जाएगा—जानें तारीखें और आवेदन करने का तरीका।

HPCL ने 700 से ज़्यादा पदों के लिए भर्ती की घोषणा की: इन ज़्यादा वेतन वाली नौकरियों के लिए ऐसे करें आवेदन

UPSC ने CMS परीक्षा के लिए अधिसूचना जारी कर दी है, जानिए कब तक आवेदन कर सकते हैं?

रेलवे में 10वीं और आईटीआई पास युवाओं के लिए नौकरी का अवसर, 192 पदों पर भर्ती, आवेदन की जानकारी जानें

उत्तर प्रदेश: एसआई भर्ती परीक्षा कल से शुरू हो रही है, यह राज्य भर में 1090 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी; इसमें पांच मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।

अमरोहा: मटर प्लांट में अमोनिया गैस लीक; छह महिला मज़दूर बीमार, बाकी घबराए

Leave a Comment