मौसम स्पोर्ट्स क्राइम शिक्षा राष्ट्रीय बिहार चुनाव बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

 UP -प्रदेश में बेपटरी हो सकती है बिजली व्यवस्था, राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद ने सीएम योगी को लिखा पत्र

On: March 3, 2026 10:46 AM
Follow Us:
---Advertisement---

राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि वर्टिकल व्यवस्था के चलते गर्मी में बिजली आपूर्ति व्यवस्था बेपटरी हो सकती है। जिन शहरों में वर्टिकल व्यवस्था लागू की गई है वहां के हालात मार्च के पहले ही सप्ताह में खराब हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर उपभोक्ताओं के हितों का ध्यान रखने की मांग की है।

उन्होंने कहा, वर्टिकल व्यवस्था से उपभोक्ता परेशान हैं। विद्युत दुर्घटनाओं की संख्या बढ़ी है। 1912 हेल्पलाइन केवल औपचारिकता बनकर रह गई है। उपभोक्ताओं की शिकायतों का समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान नहीं हो पा रहा है। इस बार पीक डिमांड गर्मी में 32000 मेगावाट से लेकर 33000 मेगावाट के बीच में रहने वाली है। कहा, प्रदेश में करीब 3.72 करोड़ विद्युत उपभोक्ता हैं। कुल स्वीकृत भार लगभग 8 करोड़ किलोवाट से अधिक है, जबकि 132 केवी सब-स्टेशनों की उपलब्ध क्षमता लगभग 6 करोड़ किलोवाट है। ऐसे में दो करोड़ किलोवाट के अंतर को नियंत्रित रखना बड़ी चुनौती है। उन्होंने कहा कि अभी भी वक्त है। पॉवर कॉर्पोरेशन बिजली कंपनियों में प्रयोगात्मक बदलाव बंद कर व्यावहारिक एवं उपभोक्ता केंद्रित व्यवस्था पर ध्यान दे।

सरकार की छवि खराब करने की साजिश
उन्होंने कहा, यदि भविष्य में विद्युत व्यवस्था विफल होती है तो उसकी संपूर्ण जिम्मेदारी कुछ चुनिंदा उच्च अधिकारियों की होगी, जो उपभोक्ताओं को मुसीबत में डालकर सरकार की छवि खराब करना चाहते हैं। परिषद ने राज्य सरकार से आग्रह किया है कि ग्रीष्मकाल प्रारंभ होने से पूर्व विद्युत व्यवस्था की वास्तविक स्थिति का गंभीरता से आकलन कर आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाए जाएं। अगर उपभोक्ताओं को दिक्कत हो तो संबंधित अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई हो।

Sumit Chaudhary

Sumit Chaudhary एक अनुभवी पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों, खेल और राजनीति पर गहन विश्लेषण करने का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

पंचायत चुनाव संबंधी खबरें: कांग्रेस के अकेले यूपी पंचायत चुनाव लड़ने के ऐलान पर सपा की पहली प्रक्रिया, जानिए क्या कहा सपा ने? पूरी रिपोर्ट…

उत्तर प्रदेश की खबरें: फ्लैग मार्च, महाराजगंज: पुलिस और आर एस एफ की टीम उतरी अचानक सड़कों पर, जिससे मचा हड़कंप…

उत्तर प्रदेश की खबरें: तलेन में करंट लगने से युवक की मौत…

उत्तर प्रदेश खबर: क्राइम की खबरें : 1 घंटे में दो एनकाउंटर दो बदमाश ढेर तीन हुए फरार…. पढ़ें पूरी रिपोर्ट…

जिलाधिकारी मोनिका रानी के औचक निरीक्षण, उन्होंने लेखापाल को दे दी यह हिदायत.. मामले की पूरी जानकारी के लिए पढ़िए खबरें….

उत्तर प्रदेश की खबरें: लड़कियां बहुत बचा ले जब अपने बेटे को संभाल लो, प्रेमिका और उसके दो गर्लफ्रेंड से परेशान युवक ने दी जान….

Leave a Comment