मौसम स्पोर्ट्स क्राइम शिक्षा राष्ट्रीय बिहार चुनाव बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य न्यूज रील

www ncfbnews com

बिहार चुनाव 2025: प्रशांत किशोर का बड़ा दावा – JDU 25 से कम सीटों पर सिमटेगी

On: September 29, 2025 4:57 PM
Follow Us:
---ADVERTISEMENT---

जन सुराज प्रमुख प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार चुनाव में JDU 25 से कम सीटें जीतेगी, बीजेपी को भी नुकसान होगा। जन सुराज सभी 243 सीटों पर लड़ेगी, गठबंधन नहीं करेगी।

जनसुराज पार्टी ने की भविष्यवाणी: बिहार चुनाव में मेरी पार्टी या तो पहले होगी या आखिरी – प्रशांत किशोर का बड़ा दावा
बिहार से तरूण कुमार की स्पेशल रिपोर्ट

पटना/नई दिल्ली। जन सुराज पार्टी के प्रमुख प्रशांत किशोर (PK) ने बिहार की राजनीति को लेकर बड़ा बयान दिया है। चुनावी रणनीतिकार से नेता बने पीके ने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में जेडीयू (JDU) 25 से कम सीटों पर सिमट जाएगी, बीजेपी को भी नुकसान होगा और विपक्षी गठबंधन तीसरे नंबर पर रहेगा। उन्होंने यह भी साफ किया कि जन सुराज 243 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और किसी से गठबंधन नहीं करेगी।

एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में किशोर ने कहा – “हमारी पार्टी इस चुनाव में या तो पहले होगी या आखिरी। बीच का कोई रास्ता नहीं है।” उन्होंने कहा कि वे लगातार जनता के बीच जाकर मेहनत कर रहे हैं और उनकी पार्टी चुनाव में गंभीर विकल्प बनेगी।

अशोक चौधरी और जेडीयू पर निशाना

पीके ने जेडीयू नेता व मंत्री अशोक चौधरी पर भी तीखा हमला बोला और कहा कि उन्होंने 200 करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। उन्होंने चुनौती दी कि अशोक चौधरी बताएं कि उन्होंने जमीन खरीदी या नहीं, और अगर खरीदी तो अपने पीए के नाम पर क्यों खरीदी? पीके ने कहा – “क्या जेडीयू नेता कानून से ऊपर हैं? केवल नोटिस भेज देने से कोई निर्दोष नहीं हो जाता।”

नीतीश कुमार पर वार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि अब वे प्रशासन को नियंत्रित करने में सक्षम नहीं हैं। उन्होंने कहा – “नीतीश शायद बुरे इंसान न हों, लेकिन उनके आस-पास के लोग और अफसर लूट मचा रहे हैं। अगर नीतीश चोर नहीं हैं तो फिर चोरी कौन कर रहा है?”

चुनाव लड़ने पर जल्द फैसला

प्रशांत किशोर ने कहा कि वे अगले चार-पांच दिनों में तय करेंगे कि खुद चुनाव लड़ेंगे या नहीं। हालांकि, उन्होंने साफ किया कि उनका परिवार चुनाव में कोई भूमिका नहीं निभाएगा। “मेरी पत्नी डॉक्टर हैं और बेटा छोटा है। मेरा परिवार राजनीति से दूर रहेगा।”

ओवैसी और 10 हजार वाली योजना पर टिप्पणी

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर भी पीके ने निशाना साधते हुए कहा कि उनकी पार्टी धार्मिक राजनीति करती है और जन सुराज इससे दूरी बनाए रखेगी। वहीं, बिहार सरकार की महिलाओं को 10 हजार रुपये देने की योजना पर उन्होंने कहा कि यह कोई गेम-चेंजर नहीं बल्कि सिर्फ “घूस” है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

परिवहन निगम में 2,584 महिला कंडक्टरों की भर्ती होगी; चयन ‘जॉब फेयर’ के माध्यम से किया जाएगा—जानें तारीखें और आवेदन करने का तरीका।

HPCL ने 700 से ज़्यादा पदों के लिए भर्ती की घोषणा की: इन ज़्यादा वेतन वाली नौकरियों के लिए ऐसे करें आवेदन

UPSC ने CMS परीक्षा के लिए अधिसूचना जारी कर दी है, जानिए कब तक आवेदन कर सकते हैं?

रेलवे में 10वीं और आईटीआई पास युवाओं के लिए नौकरी का अवसर, 192 पदों पर भर्ती, आवेदन की जानकारी जानें

उत्तर प्रदेश: एसआई भर्ती परीक्षा कल से शुरू हो रही है, यह राज्य भर में 1090 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी; इसमें पांच मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।

अमरोहा: मटर प्लांट में अमोनिया गैस लीक; छह महिला मज़दूर बीमार, बाकी घबराए

Leave a Comment