मौसम स्पोर्ट्स क्राइम शिक्षा राष्ट्रीय बिहार चुनाव बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

www ncfbnews com

गैस एजेंसियों पर तैनात होगी पुलिस, घर-घर पहुंचेगा सिलिंडर, कालाबाजारी पर होगी एफआईआर

On: March 13, 2026 4:38 AM
Follow Us:
---Advertisement---

मेरठ में घरेलू गैस की किल्लत को लेकर लोगों की परेशानियां बढ़ती जा रही हैं। ऑनलाइन बुकिंग का सर्वर डाउन होने के कारण उपभोक्ता गैस सिलिंडर बुक नहीं कर पा रहे हैं। इस बीच गैस एजेंसियों की ओर से पहले से बुक सिलिंडरों को कॉलोनियों में प्वाइंट बनाकर बांटा जा रहा है।

गैस की कालाबाजारी की शिकायतों के बाद जिला पूर्ति विभाग ने शहर से लेकर देहात तक टीमों का गठन कर जांच अभियान शुरू कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि जिले में गैस की पर्याप्त उपलब्धता है और कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।


गैस एजेंसियों पर तैनात होगी पुलिस
गैस एजेंसियों पर हंगामे और नोकझोंक की घटनाओं को देखते हुए पुलिस भी अलर्ट हो गई है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर अब गैस एजेंसियों पर पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। सिलिंडर एजेंसी से सीधे देने के बजाय उपभोक्ताओं के घर तक पहुंचाए जाएंगे।

कमर्शियल गैस की सप्लाई से होटल-ढाबे प्रभावित
कमर्शियल गैस की सप्लाई बंद होने से शहर और बाहरी इलाकों के होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। कई स्थानों पर गैस न मिलने के कारण खाना बनाना मुश्किल हो गया है। प्रशासन का फोकस फिलहाल घरेलू गैस की आपूर्ति बनाए रखने पर है।

ऑफलाइन बुकिंग के दिए निर्देश
गैस कंपनियों का सर्वर डाउन होने के कारण 25 दिन बाद भी ऑनलाइन बुकिंग नहीं हो पा रही है। ऐसे में गैस एजेंसियों को निर्देश दिए गए हैं कि उपभोक्ताओं की बुकिंग ऑफलाइन रजिस्टर में दर्ज कर सिलिंडर उपलब्ध कराएं।

कॉलोनियों में बनाए गए प्वाइंट
पुरानी बुकिंग की सप्लाई प्रभावित होने के कारण गैस एजेंसियों ने छोटे वाहनों में सिलिंडर भरकर कॉलोनियों में भेजना शुरू किया है। इसके बाद पर्ची के आधार पर उपभोक्ताओं को सिलिंडर दिए जा रहे हैं। शारदा रोड, जिमखाना मैदान, गढ़ रोड, शास्त्रीनगर और जागृति विहार समेत कई क्षेत्रों में ऐसे प्वाइंट बनाए गए हैं।

ई-केवाईसी नहीं कराने से कनेक्शन निष्क्रिय
बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने अपने गैस कनेक्शन का ई-केवाईसी नहीं कराया है। इसके कारण कई कनेक्शन अस्थायी रूप से निष्क्रिय हो गए हैं। अब लोग कनेक्शन चालू कराने के लिए गैस एजेंसियों के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन सर्वर डाउन होने से परेशानी बनी हुई है।

गैस किल्लत की अफवाहों से बचें: डीएम
जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह ने कहा कि मेरठ में गैस की कोई कमी नहीं है। उन्होंने लोगों से सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों से बचने और अनावश्यक भीड़ न लगाने की अपील की है। जिला पूर्ति अधिकारी विनय कुमार सिंह ने बताया कि गैस एजेंसियों पर पारदर्शिता से वितरण कराया जा रहा है। कालाबाजारी की शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

एक्स पर सीएम से शिकायत
मेरठ के शादाब और नासिर सैफी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और जिलाधिकारी से शिकायत करते हुए आरोप लगाया है कि हुमायूं नगर, जाकिर कॉलोनी और इस्लामाबाद जैसे क्षेत्रों में गैस सिलिंडर 1500 से 1800 रुपये तक में ब्लैक में बेचे जा रहे हैं।

Sumit Chaudhary

Sumit Chaudhary एक अनुभवी पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों, खेल और राजनीति पर गहन विश्लेषण करने का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment