मुजफ्फरनगर में ट्रक से टकराई कार, 6 लोगों की मौत और 1 घायल। परिवार हरिद्वार अस्थि विसर्जन के लिए जा रहा था। हादसे का कारण झपकी बताया गया।
मुजफ्फरनगर में भीषण सड़क हादसा: अस्थि विसर्जन के लिए जा रहे परिवार के 6 लोगों की मौत
मुजफ्फरनगर के तितावी थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। पानीपत-खटीमा हाईवे पर त्रिदेव होटल के सामने खड़े ट्रक से कार जा टकराई। इस भीषण टक्कर में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
मृतकों की पहचान पानीपत के फरीदपुर निवासियों के रूप में हुई है। वे अपने पिता की अस्थियां विसर्जित करने हरिद्वार जा रहे थे। मृतकों में तीन पुरुष और तीन महिलाएं शामिल हैं। हादसे में घायल युवक को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
हादसे का कारण
पुलिस के अनुसार, हादसे की वजह कार चालक को नींद आना बताया जा रहा है। सुबह करीब 6:30 बजे कार अनियंत्रित होकर ट्रक में जा घुसी।
मृतकों की सूची
- पियूष पुत्र मोहिंदर
- हार्दिक (गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल रेफर)
- माता मोहिनी
- फूफा राजेंद्र पुत्र जगन्नाथ
- बुआ मिमी पत्नी राजेंद्र
- अंजू पत्नी सुनील
- कार चालक शिवा पुत्र विनोद
हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।





