मौसम स्पोर्ट्स क्राइम शिक्षा राष्ट्रीय बिहार चुनाव बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य न्यूज रील

www ncfbnews com

करूर रैली हादसा: थलापति विजय ने जताया शोक, पीड़ितों के लिए मुआवजे का ऐलान

On: September 29, 2025 12:14 PM
Follow Us:
---ADVERTISEMENT---

करूर रैली में भगदड़ से 39 की मौत और कई घायल। थलापति विजय ने पीड़ित परिवारों के लिए 20 लाख रुपये और घायलों के लिए 2 लाख रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया।

करूर रैली हादसा: थलापति विजय ने जताया गहरा शोक, पीड़ितों के लिए किया मुआवजे का ऐलान

मुंबई: तमिलनाडु के करूर में शनिवार को थलापति विजय की रैली के दौरान भगदड़ मचने से लगभग 39 लोगों की मौत और कई लोग घायल हुए। इस दर्दनाक घटना ने पूरे देश को स्तब्ध कर दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई सेलेब्स ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया।

थलापति विजय का बयान

थलापति विजय की टीम ने ऑफिशियल एक्स (X) हैंडल पर बयान जारी किया। उन्होंने लिखा कि “करूर में हुई घटना से मेरा दिल और दिमाग बेहद भारी है। मैं पीड़ितों और उनके परिवारों के दर्द को शब्दों में बयां नहीं कर सकता।”

उन्होंने आगे कहा कि “इस अनहोनी को लेकर मेरी आंखें नम और मन व्यथित है। आप सभी के चेहरे जिनसे मैं मिला, मेरे जहन में उभर आते हैं। प्यार और स्नेह देने वाले मेरे अपनों के बारे में सोचकर दुख और गहरा जाता है।”

मुआवजे का ऐलान

थलापति विजय ने पीड़ित परिवारों के लिए मुआवजे का ऐलान किया। उन्होंने कहा:

  • जिन लोगों ने इस भगदड़ में अपने अपनों को खो दिया, उनके परिवारों को 20-20 लाख रुपये
  • जो लोग घायल हैं और जिनका इलाज चल रहा है, उन्हें 2-2 लाख रुपये

विजय ने यह भी कहा कि “मैं जानता हूं कि यह बहुत छोटी रकम है, लेकिन इस दुख की घड़ी में आपका अपना होने के नाते मैं हर पल आपके साथ खड़ा हूं।”

हादसा कैसे हुआ?

तमिलनाडु पुलिस के मुताबिक, रैली के लिए 10 हजार लोगों की अनुमति थी, लेकिन 50 हजार से ज्यादा लोग जमा हो गए। थलापति विजय मंच पर 6 घंटे की देरी से पहुंचे, और उसी दौरान एक 9 साल की बच्ची गुम होने की सूचना मिली। विजय ने उसे तलाशने की अपील की, जिसके बाद भगदड़ के हालात बन गए।

Sumit Chaudhary

Sumit Chaudhary एक अनुभवी पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों, खेल और राजनीति पर गहन विश्लेषण करने का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

गैस बुकिंग पर नया अपडेट; इन उपभोक्ताओं के लिए सेवाएं निलंबित; सिलेंडर प्राप्त करने के लिए इन चरणों का पालन करना आवश्यक है

चलती ट्रेन को पकड़ने की कोशिश में फिसलने से एक पुलिस अधिकारी की मौत हो गई, जिससे उसके परिवार में अफरा-तफरी मच गई।

PM मोदी की आपत्तिजनक AI तस्वीर पोस्ट करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार; दिल्ली पुलिस ने बिहार से पकड़ा

परिवहन निगम में 2,584 महिला कंडक्टरों की भर्ती होगी; चयन ‘जॉब फेयर’ के माध्यम से किया जाएगा—जानें तारीखें और आवेदन करने का तरीका।

आज : अखिलेश यादव लखनऊ के ईदगाह पहुंचे; ‘ज़िंदाबाद’ के नारे लगे; गले मिलकर बधाई दी।

यमुना एक्सप्रेसवे अथॉरिटी का बड़ा फ़ैसला: ₹11,811 करोड़ का बजट पास; प्रॉपर्टी की दरों में 3.58% की बढ़ोतरी।

Leave a Comment