मौसम स्पोर्ट्स क्राइम शिक्षा राष्ट्रीय बिहार चुनाव बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

बिहार के इस जिले में जातीय विवाद को लेकर पथराव, 112 की गाड़ी में तोड़फोड़, महिला पुलिसकर्मी घायल

On: March 5, 2026 5:44 AM
Follow Us:
---Advertisement---

दरभंगा जिले में होली की रात सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के भरूल्ली पंचायत स्थित लोरीका गांव में रंग खेलने के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद बढ़कर जातीय तनाव और पथराव में बदल गया। सहनी टोला और चौपाल टोला के बीच बढ़े विवाद के दौरान सूचना पर पहुंची डायल 112 की पुलिस गाड़ी में जमकर तोड़फोड़ की गई। इस घटना में एक महिला पुलिसकर्मी समेत करीब 12 लोग घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों का इलाज कराया जा रहा है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आठ लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य आरोपित फरार हैं। घटना के बाद से गांव में भारी तनाव बना हुआ है। सूचना मिलते ही दरभंगा एसएसपी ने भारी संख्या में पुलिस बल भेजकर गांव में तैनात कर दिया है।

कैसे शुरू हुआ विवाद?
प्राप्त जानकारी के अनुसार, लोरीका गांव निवासी अनरजीत सहनी ने अनिल चौपाल को अपने घर रंग खेलने के लिए बुलाया था। इसी दौरान अमरजीत सहनी के पहुंचने पर कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि अमरजीत सहनी ने अनिल चौपाल के खिलाफ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। विरोध करने पर विवाद बढ़ गया और सरसों तेल के खाली टीन से हमला किए जाने की बात सामने आई है। दोनों पक्षों के घरों की दूरी करीब 150 मीटर बताई जा रही है। 

पथराव में महिला पुलिसकर्मी घायल
मारपीट की सूचना मिलते ही चौपाल समुदाय के लोगों ने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम के मौके पर पहुंचने के दौरान स्थिति और बिगड़ गई। कुछ लोगों ने डायल 112 वाहन पर पथराव कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया, जिसमें एक महिला पुलिसकर्मी घायल हो गई। चौपाल समुदाय के भी कई लोग जख्मी बताए जा रहे हैं।

मौके पर पहुंची कई थानों की फोर्स
घटना की गंभीरता को देखते हुए सिंहवाड़ा के साथ-साथ सिमरी, कमतौल और जाले थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। कमतौल के एसडीपीओ शुभेंद्र कुमार सुमन तथा बीडीओ विक्रम भाष्कर भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने अब तक आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। बताया जा रहा है कि कई घरों में पुरुष सदस्य ताला लगाकर फरार हैं।

पुलिस ने क्या बताया?
एसडीपीओ शुभेंद्र कुमार सुमन ने बताया कि मामले की जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल गांव में स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में है। एहतियातन पुलिस बल तैनात कर कैंप किया जा रहा है तथा लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों ने डायल 112 की गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया है, वहीं एक महिला पुलिसकर्मी को भी चोट लगी है।

Sumit Chaudhary

Sumit Chaudhary एक अनुभवी पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों, खेल और राजनीति पर गहन विश्लेषण करने का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

सीएम हाउस के बाहर हंगामा कर रहे हैं जदयू कार्यकर्ता, ललन सिंह ने पटना में क्या कहा?

📡नवादा खबर : नवादा जिला के पकरीबरावा प्रखंड के दतरौल मे शोक संतप्त परिवार से, मिले डॉक्टर अनुज…

बिहार में नेपाल बॉर्डर से घुसे जैस के तीन आतंकी , पूरे राज्य में हाई अलर्ट जारी… पडे पूरी खबरें..

बिहार इलेक्शन 2025: जदयू 102. बीजेपी 101. सीट पर लड़ेगी चुनाव. बिहार में एनडीए की सीट शेयरिंग फाइनल!..

1 जून से देश में बदलने जा रहा है बहुत कुछ! पॉकेट पर बढ़ेगा बड़ा असर- जाने पूरी खबर…

पटना खबर: तेज प्रताप के मामले में चिराग पासवान का बयान, कहां किसी भी बेटी के साथ अन्याय ना हो.. न्यूज पब्लिश्ड बाय : स्टेट हेड तरुण कुमार…

Leave a Comment