मौसम स्पोर्ट्स क्राइम शिक्षा राष्ट्रीय बिहार चुनाव बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

--Advertisement---

शादी समारोह में पूर्व प्रधान पति की गोली मारकर हत्या, एक आरोपी भीड़ ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

On: March 11, 2026 5:16 AM
Follow Us:
---Advertisement---

बागपत जिले के दोघट कस्बे में मंगलवार देर रात एक शादी समारोह के दौरान सनसनीखेज वारदात सामने आई। धूम सिंह फार्म हाउस की पार्किंग में शामली जिले के बहावड़ी गांव निवासी पूर्व ग्राम प्रधान के पति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना से शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई।

बारात में शामिल होने आए थे मृतक
जानकारी के अनुसार दोघट निवासी सतेन्द्र पंवार की बेटी नेहा की शादी थी। इस शादी में शामली के बहावड़ी गांव से देवेंद्र मलिक के बेटे जयदेव की बारात आई हुई थी। बारात में शामिल होकर आए पूर्व प्रधान बबली के पति भी समारोह में मौजूद थे। बताया जा रहा है कि रात करीब एक बजे फार्म हाउस की पार्किंग में दो युवकों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

भीड़ ने एक आरोपी को पकड़ा
घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। हत्या कर भाग रहे आरोपियों में से एक युवक को भीड़ ने पकड़ लिया और उसकी पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। फार्म हाउस के मालिक सुनील पंवार ने डायल 112 पर घटना की सूचना दी।

पुलिस जांच में जुटी
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए बागपत भेज दिया। मामले की जानकारी मिलने पर एडिशनल एसपी बागपत प्रवीण कुमार भी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया।

जांच अधिकारी केवल सिंह के अनुसार मृतक की पत्नी बबली ने चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है और जल्द ही सभी को गिरफ्तार करने का दावा किया गया है।

Sumit Chaudhary

Sumit Chaudhary एक अनुभवी पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों, खेल और राजनीति पर गहन विश्लेषण करने का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment