मौसम स्पोर्ट्स क्राइम शिक्षा राष्ट्रीय बिहार चुनाव बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

--Advertisement---

धर्म छिपाकर युवती से शारीरिक शोषण, युवक की मौत; प्रेमी संग पति की हत्या की साजिश

On: March 10, 2026 5:27 AM
Follow Us:
---Advertisement---

चितईपुर थाना क्षेत्र के केदार का पूरा मोहल्ले में रविवार देर रात महिला के प्रेम संबंध को लेकर उसके प्रेमी और साथियों ने घर पर पहुंचकर पति पर हमला करने का प्रयास किया। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ लिया और तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेजा। 

मूल रूप से राजातालाब निवासी पति का कहना है कि वह चितईपुर क्षेत्र के केदार का पूरा में किराए के मकान में पत्नी और छोटे भाई के साथ रहते हैं। उसकी पत्नी का राजातालाब क्षेत्र के खेवसीपुर निवासी सूरज पटेल से प्रेम संबंध है और दोनों के बीच मोबाइल पर लगातार बातचीत होती रहती थी।

आरोप है कि पत्नी ने ही अपने प्रेमी सूरज को मेरी हत्या कराने के लिए बुलाया था। रविवार देर रात सूरज अपने करीब पांच साथियों के साथ असलहा और लोहे की रॉड लेकर संतोष के घर पहुंच गया और मारने की नीयत से हमला करने की कोशिश की। घटना के बाद खुद को बचाने और साक्ष्य मिटाने के लिए पत्नी ने अपना मोबाइल सिम तोड़ दिया। देर रात शोर सुनकर आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंचे। 

इस दौरान परिजनों ने सूरज और उसके एक साथी को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। आरोप है कि सूरज ने घर पहुंचते समय रिवॉल्वर से फायरिंग भी की थी। प्रभारी निरीक्षक चितईपुर राकेश गौतम ने बताया कि प्रेम संबंध के विवाद में आरोपी अपने साथियों के साथ पहुंचा था। फायरिंग जैसी घटना नहीं हुई है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।

धर्म छिपाकर युवती से शारीरिक शोषण का आरोपी गिरफ्तार
धर्म छिपाकर युवती से संबंध बनाने और मारपीट के मामले के आरोपी शान सिंह उर्फ सउद को कैंट थाना पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया। पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने धर्म परिवर्तन से संबंधित धाराएं भी बढ़ा दी हैं।पुलिस के अनुसार दोगपुरी टांडा तहसील सुवार जिला रामपुर निवासी शान सिंह उर्फ सउद वर्तमान में उल्फत बीबी का हाता, अर्दली बाजार थाना कैंट क्षेत्र में रहता है। 

पीड़िता ने कैंट थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि आरोपी ने अपना धर्म छिपाकर उससे संबंध बनाए। जब इस बात की जानकारी हुई और विरोध किया गया तो आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर पीड़िता और उसके साथी के साथ मारपीट की। तहरीर के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर 24 घंटे के गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रामपुर के अजीमनगर थाने में साल 2021 में दुष्कर्म में प्राथमिकी भी दर्ज है।

Sumit Chaudhary

Sumit Chaudhary एक अनुभवी पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों, खेल और राजनीति पर गहन विश्लेषण करने का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment