मौसम स्पोर्ट्स क्राइम शिक्षा राष्ट्रीय बिहार चुनाव बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य न्यूज रील

www ncfbnews com

चलती ट्रेन को पकड़ने की कोशिश में फिसलने से एक पुलिस अधिकारी की मौत हो गई, जिससे उसके परिवार में अफरा-तफरी मच गई।

On: March 21, 2026 2:49 PM
Follow Us:
---ADVERTISEMENT---
शनिवार दोपहर फाफुंद रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश करते समय फिसलकर गिरने से एक पुलिस इंस्पेक्टर की मौत हो गई। यह हादसा तब हुआ जब वह स्टेशन से गुजर रही नॉन-स्टॉप नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस में चढ़ने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस ने उनके परिवार को घटना की जानकारी दे दी है।
मूल रूप से बांदा जिले के गांव उमरखा मरका निवासी दरोगा सूरज बली (48) शहर स्थित जिला न्यायालय में तैनात थे। वह दिबियापुर में किराये पर घर लेकर रहते थे। यहीं से वह ड्यूटी करने जाते थे। शनिवार की दोपहर छुट्टी मिलने के बाद घर जाने के लिए फफूंद रेलवे स्टेशन पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्टेशन से नॉन स्टॉप नार्थ ईस्ट काॅशन के चलते 20 किलोमीटर प्रति घंटा से गुजर रही थी। इसी दौरान दरोगा ने चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश की, जिससे उनका पैर फिसल गया और वह प्लेटफार्म पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
इस दौरान पास खड़े एक सफाईकर्मी ने उन्हें खींचकर बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक उनके सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आ चुकी थीं। पुलिस घायल दरोगा को एंबुलेंस की मदद से कस्बा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दिबियापुर ले गई। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। थाना प्रभारी निरीक्षक रुद्र प्रताप नारायन त्रिपाठी ने बताया कि दरोगा की मौत की जानकारी परिजन को दे दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Sumit Chaudhary

Sumit Chaudhary एक अनुभवी पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों, खेल और राजनीति पर गहन विश्लेषण करने का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

परिवहन निगम में 2,584 महिला कंडक्टरों की भर्ती होगी; चयन ‘जॉब फेयर’ के माध्यम से किया जाएगा—जानें तारीखें और आवेदन करने का तरीका।

आज : अखिलेश यादव लखनऊ के ईदगाह पहुंचे; ‘ज़िंदाबाद’ के नारे लगे; गले मिलकर बधाई दी।

अयोध्या में बदमाशों का आतंक: घुसपैठियों ने घर में घुसकर परिवार पर हमला किया; पति-पत्नी समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल।

वाराणसी: यूपी कॉलेज में छात्रों के बीच मारपीट के दौरान चली गली, गाजीपुर के सूर्य प्रताप सिंह की मौत

एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने ज़हर खाया; माँ और बेटे की मौत, पिता अस्पताल में भर्ती।

Lucknow: पत्रकार के घर पर करीब 25-30 हमलावरों का तांडव! 🚨 नामजद FIR के बाद भी पुलिस मौन

Leave a Comment