मौसम स्पोर्ट्स क्राइम शिक्षा राष्ट्रीय बिहार चुनाव बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य न्यूज रील

www ncfbnews com

निस्वार्थ सेवा ही सबसे बड़ा कर्म – अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी तेज सिंह पवार

On: September 29, 2025 4:54 PM
Follow Us:
---ADVERTISEMENT---

पाली में अचलेश्वर व्यास के सेवानिवृत्ति समारोह में अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी तेज सिंह पवार ने कहा कि सेवाकाल के दौरान निस्वार्थ भाव से की गई सेवा ही कर्मचारी की सबसे बड़ी पूंजी है।

निस्वार्थ भाव से की गई सेवा ही सबसे बड़ा कर्म – तेज सिंह पवार

जैतारण/पाली। अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक शिक्षा) पाली तेज सिंह पवार ने कहा कि कर्मचारी हो या अधिकारी, सेवाकाल के दौरान निस्वार्थ भाव से की गई सेवा ही सबसे बड़ा कर्म और महान पूंजी है।

तेज सिंह पवार रविवार को प्राथमिक जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से संस्थापक अधिकारी पद से सेवानिवृत्त हुए अचलेश्वर व्यास के सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि जो कर्मचारी या अधिकारी अपने पूरे सेवाकाल को निष्कलंक तरीके से पूरा करता है, वही समाज का सच्चा सेवक कहलाता है।

उन्होंने कहा कि राज्य सेवा में रहते हुए कर्मचारी का निष्कलंक सेवानिवृत्त होना ही उसकी सबसे बड़ी उपलब्धि और पूंजी है। पवार ने अचलेश्वर व्यास के सेवाकाल की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

सम्मान समारोह का आयोजन

कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार एवं अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी राधेश्याम दाधीच ने किया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त अधिकारी को माला, साफा, साल ओढ़ाकर और प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में कैलाश दान खिड़िया, जसपाल सिंह, ओमप्रकाश वैष्णव, अरविंद कुमार, प्रमोद कुमार राजपुरोहित, राहुल परमार, लालचंद प्रजापति, मुकेश मेवाड़ा, अरुण कुमार चौधरी, विशाल राजपुरोहित, शौकत अली, जगदीश, दिनेश कुमार, साक्षी सहित जिला शिक्षा अधिकारी (प्राथमिक शिक्षा) स्टाफ तथा जॉइंट डायरेक्टर कार्यालय से मुकेश बोहरा, महेश कुमार शर्मा समेत अनेक कर्मियों ने भाग लिया।

सेवानिवृत्त होने वाले अचलेश्वर व्यास के परिजनों ने भी कार्यक्रम में शिरकत कर इस मौके को यादगार बनाया।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

परिवहन निगम में 2,584 महिला कंडक्टरों की भर्ती होगी; चयन ‘जॉब फेयर’ के माध्यम से किया जाएगा—जानें तारीखें और आवेदन करने का तरीका।

HPCL ने 700 से ज़्यादा पदों के लिए भर्ती की घोषणा की: इन ज़्यादा वेतन वाली नौकरियों के लिए ऐसे करें आवेदन

UPSC ने CMS परीक्षा के लिए अधिसूचना जारी कर दी है, जानिए कब तक आवेदन कर सकते हैं?

रेलवे में 10वीं और आईटीआई पास युवाओं के लिए नौकरी का अवसर, 192 पदों पर भर्ती, आवेदन की जानकारी जानें

उत्तर प्रदेश: एसआई भर्ती परीक्षा कल से शुरू हो रही है, यह राज्य भर में 1090 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी; इसमें पांच मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।

अमरोहा: मटर प्लांट में अमोनिया गैस लीक; छह महिला मज़दूर बीमार, बाकी घबराए

Leave a Comment