उत्तर प्रदेश खबर : फतेहपुर की खबरें: दुष्कर्म और पास्को एक्ट के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल, पढ़े पूरी खबरें, सुमित चौधरी, प्रधान संपादक, लोकेशन: फतेहपुर… न्यूज पब्लिश्ड:. Ncfbnews. Com

Fatehpur News: दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा गया न्यायालय, पढ़ें पूरी खबर
फतेहपुर जिले की कोतवाली नगर पुलिस ने दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट के तहत मामले में अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया है।
फतेहपुर: जिले की कोतवाली नगर पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के एक संगीन मामले में नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

एनसीएफबी न्यूज़ संवाददाता को मिली जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के अंतर्गत की गई।

नाबालिग के साथ दुष्कर्म, पीड़िता की मां ने दी थी तहरीर

थाना कोतवाली फतेहपुर में मुकदमा संख्या 145/2025 धारा 351(2)/64 BNS व 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत पीड़िता की मां की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। आरोप था कि अभियुक्त ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर दुष्कर्म किया और फिर फरार हो गया।

सूचना मिलने पर महाराजगंज से की गई गिरफ्तारी

लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी की गिरफ्तारी मुखबिर की सूचना पर की गई। जानकारी मिली थी कि आरोपी SVCL माइक्रो फाइनेंस ऑफिस, जनपद महाराजगंज में मौजूद है। इस पर उपनिरीक्षक लवनीत कुमार उपाध्याय, कांस्टेबल विजयवीर चौधरी और कांस्टेबल अनीश यादव की टीम ने 31 मई की शाम तुरंत दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

अभियुक्त की पहचान

गिरफ्तार आरोपी की पहचान योगेन्द्र कुमार, पुत्र शोभा शंकर लवद्ध, निवासी खपलटहा थाना कौंधियारा जनपद प्रयागराज, उम्र 35 वर्ष के रूप में की गई है। आरोपी को कोतवाली फतेहपुर लाकर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया गया।

पुलिस कर रही है मामले की गहन जांच

थाना प्रभारी तारकेश्वर राय ने बताया कि पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। मामले की विवेचना जारी है और आरोपी के खिलाफ सभी साक्ष्य एकत्र कर न्यायालय में प्रस्तुत किए जाएंगे।

  • Related Posts

    बिहार विधानसभा चुनाव: भारत के किस राज्य में रहते हैं, बिहार के सबसे ज्यादा लोग? चुनाव से पहले देख लीजिए पूरी लिस्ट.. क्योंकि बिहार विधानसभा की तारीखों का ऐलान होने वाला है..

    बिहार चुनाव 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होने वाला है, बताया जा रहा है कि नवंबर के पहले हफ्ते में वोटिंग कराई जा सकती है. बिहार…

    Read more

    किरण शेखावत बनी महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारत हिंदू क्रांति सेना की प्रदेश स्तरीय बैठक अजमेर में संपन्न हुई…

    किरण शेखावत बनी महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारत हिन्दू क्रान्ति सेना की प्रदेश स्तरीय बैठक अजमेर में सम्पन्न, कई नई नियुक्तियाँ घोषितअजमेर से राधेश्याम दाधीच की रिपोर्टअजमेर। 29…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *