मौसम स्पोर्ट्स क्राइम शिक्षा राष्ट्रीय बिहार चुनाव बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य न्यूज रील

www ncfbnews com

Sultanpur: संपत्ति विवाद में युवक ने की पिता और बड़े भाई की गोली मारकर हत्या, आरोपी अजय यादव फरार

On: April 15, 2025 8:04 AM
Follow Us:
---ADVERTISEMENT---

#Sultanpur: संपत्ति विवाद में युवक ने की पिता और बड़े भाई की गोली मारकर हत्या, आरोपी अजय यादव फरार

#सुल्तानपुर:- जिले के कूरेभार थाना क्षेत्र के शहरी गांव जुड़ा पट्टी में पारिवारिक विवाद ने खूनी रूप ले लिया। संपत्ति के बंटवारे को लेकर चल रहे कलह में एक युवक ने अपने सगे बड़े भाई और पिता की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी।

आरोपी युवक की पहचान अजय यादव के रूप में हुई है, जो वारदात के बाद से फरार है। घटना के पीछे संपत्ति बंटवारे को लेकर पुराना विवाद बताया जा रहा है। परिजनों और ग्रामीणों के अनुसार, पारिवारिक कलह लंबे समय से चल रही थी, जो अंततः इस दर्दनाक घटना में तब्दील हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कूरेभार थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अजय यादव की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित कर सघन तलाश अभियान चलाया जा रहा है। गांव में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है और पुलिस शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मुस्तैद है।

Sumit Chaudhary

Sumit Chaudhary एक अनुभवी पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों, खेल और राजनीति पर गहन विश्लेषण करने का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

गैस की किल्लत के बीच एक नया अपडेट सामने आया है: अब सिलेंडर एक नई व्यवस्था के तहत उपलब्ध होंगे। यहाँ इसकी पूरी जानकारी दी गई है।

PNB कैशियर के खिलाफ FIR दर्ज; नकद जमा में अनियमितताओं के आरोप

आगरा में भीषण हादसा: ट्रकों की ज़बरदस्त टक्कर; स्टील की रॉड केबिन में घुसीं-दो की मौत

अखिलेश का कहना है: चुनाव आयोग BJP के साथ मिलीभगत करके काम कर रहा है; UP में अनियमितताओं में शामिल लोगों के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

BHU छात्र से जाति पूछकर की गई पिटाई; SP छात्र विंग यूनिट अध्यक्ष के खिलाफ FIR दर्ज-गिरफ्तार

किडनी रैकेट में नया खुलासा: UP में जांच, दिल्ली में ट्रांसप्लांट-किडनी बदलने के तुरंत बाद यह हुआ

Leave a Comment